{"_id":"5b8d7b3342c792464d1bc73f","slug":"71535998771-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार द्वारा लगाए गए एस्मा का कर्मचारी महासंघ ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार द्वारा लगाए गए एस्मा का कर्मचारी महासंघ ने किया विरोध
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार द्वारा लगाए गए एस्मा का कर्मचारी महासंघ ने किया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा कर्मचारी महासंघ की जिलास्तरीय बैठक पेहवा चौक स्थित बिजली बोर्ड के प्रांगण में हुई। जिसकी अध्यक्षता हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान गांधी लेंगा व मंच का संचालन जिला महासचिव बलवान सिंह कुंडु ने किया।
महासंघ के प्रांतीय मुख्य संगठनकर्ता कुलभूषण शर्मा, रोडवेज के प्रांतीय मुख्य संगठन सचिव शमशेर सिंह सिसमौर ने संयुक्त रूप से कहा कि हरियाणा कर्मचारी महासंघ पिछले लंबे समय से अपनी मांगो को लेकर संघर्षरत है। पिछले दिनों 19 फरवरी व 20-21 अप्रैल को सरकार के साथ आपकी ज्वलंत मांगों के बारे में तीन दौर की वार्ता हुई थी। जिसमें अनेक मांगों पर सहमति बनी थी। जिनका सरकार द्वारा एक मई तक लागू का आश्वासन दिया गया था। लेकिन इन्हेें अभी तक लागू नहीं किया गया। जिला प्रधान गांधी लेंगा ने कहा कि आगामी छह मास तक एस्मा लगाने के आदेशों के खिलाफ हरियाणा कर्मचारी महासंघ हरियाणा के सभी जिलों में 6 सितंबर को जिलास्तर पर जवाहर पार्क में इकट्ठे होकर पेहवा चौक से जोरदार प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पर डीसी को मुख्यमंत्री के नाम एस्मा जैसे काले कानून लगाने के विरोध में ज्ञापन सौंपेंगे। फिर भी अगर सरकार द्वारा ऐसे काले कानून को वापस नहीं लिया तो आगामी 15 अक्टूबर को करनाल में एक हरियाणा स्तर की कन्वेंशन बुलाई गई है। जिसमें सरकार के खिलाफ आगामी जोरदार आंदोलन की घोषणा करेंगे। इस अवसर पर इकबाल चंदाना, रामफल शिमला, कुलदीप सिंह, कर्मचंद मलिक, विक्रम राणा, महावीर सिंह, रामनिवास, रमेश कुमार, प्रवीण कुमार, रामफल सिरटा व सुशील कुमार आदि सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।