फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पिछले एक महीने से फ्रेंडस कालोनी के लोगों को नहीं मिल रहा पानी

पिछले एक महीने से फ्रेंडस कालोनी के लोगों को नहीं मिल रहा पानी

Sat, 07 Apr 2018 11:28 PM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
पिछले एक महीने से फ्रेंडस कालोनी के लोगों को नहीं मिल रहा पानी

विज्ञापन
पिछले एक महीने से फ्रेंडस कालोनी के लोगों को नहीं मिल रहा पानी,
एक ही ट्यूबवेल से हो रही है तीन कॉलोनियों में पानी की सप्लाई
शिकायत के बावजूद नहीं हो रही कोई कार्रवाई, लोगों ने वार्ड के एमसी पर भी लगाया आरोप

फोटो नंबर-3 से 5
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिन में पूरे शहर की अलग अलग कालोनियों में एक समय पानी की सप्लाई किए जाने के बाद कुछ कालोनियों में समस्या बरकरार है। नए बस स्टैंड के समीप स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में लगा पानी का ट्यूबवेल खराब होने के कारण यहां व इसके आस पास के क्षेत्र के लोग परेशान है। जिस पर विभाग के द्वारा ट्यूबवेल को न बदलवाए जाने के कारण पास की वैष्णो कॉलोनी में स्थित पानी का ट्यूबवेल अन्य दो कॉलोनियों में पानी का आपूर्ति कर रहा है लेकिन इसके बावजूद एक ही ट्यूबवेल पर तीन कॉलोनियों की आपूर्ति का भार होने से फ्रेंडस कॉलानी और मायापुरी कालोनी के लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर विभाग आंखें मूंदकर बैठा है।
शिकायत के बावजूद नहीं हो रही कोई कार्रवाई:-
कॉलोनीवासी गुरदेव, रामकुमार, राजेंद्र, ज्ञानी ने कहा कि वे ट्यूबवेल खराब होने की शिकायत विभाग को कई बार कर चुके है। लेकिन इसके बावजूद विभाग इसे ठीक करवाने की कोई जहमत नहीं उठा रहा है। यदि विभाग चाहे इस समस्या का समाधान चंद घंटो में हो जाए।
विज्ञापन


पड़ोसियों से मांगते है पानी:-
मनोज, सतीश मास्टर, जगदीश, सुरेंद्र ने कहा कि पानी की सप्लाई न मिलने के कारण उनके पड़ोस में लगे सबमर्सीबल पंपो पर जाकर पानी मांगते है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया तो वे 13 अप्रैल को अनिल विज को शिकायत दे विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिल रही जगह:-
वार्ड नंबर 13 के पार्षद गौरव ढूल ने कहा कि उनके पास कमेटी की कोई जगह नहीं है। जिस कारण नया ट्यूबवेल नहीं लगवाया जा रहा। जहां जगह मिल रही है। वहां पर विभाग पाइप लाइन दबाने से मना कर रहा है।

पार्षद जगह दें दे तो हम टेंडर अलॉट कर जल्द ही नया ट्यूबवेल लगवा देंगे। लेकिन हमें जगह नहीं मिल रही है। जहां मिल रही है वहां तक हम पाइप लाइन दबाने में असमर्थ है।
प्रदीप सिंह, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed