फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   आगे बढ़ना है तो बच्चों को खूब पढ़ाओ और एकजुट हो जाओ

आगे बढ़ना है तो बच्चों को खूब पढ़ाओ और एकजुट हो जाओ

Mon, 18 Sep 2017 12:04 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
आगे बढ़ना है तो बच्चों को खूब पढ़ाओ और एकजुट हो जाओ
‘आगे बढ़ना है तो बच्चों को खूब पढ़ाओ और एकजुट हो जाओ’
विज्ञापन

कश्यप समाज के सम्मेलन में बोले पूर्व सांसद ईश्वर सिंह

अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ईश्वर सिंह ने कहा कि किसी भी समाज की तरक्की शिक्षा और संगठन के मार्ग से गुजरकर ही हो सकती है। वे यहां भवानी मंदिर चीका के सभागार में कश्यप समाज के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कश्यप समाज आज आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक सभी तरह की बदहाली झेल रहा है। ईश्वर सिंह ने कहा कि एक बात तो सभी पल्ले बांध लो। आगे बढ़ना है तो खूब पढ़ना होगा। दूसरा, एकजुट होकर अपनी बात मनवाना सीख लो। राजनीतिक लोग मुट्ठी बंद लोगों की ही बात समझते हैं। अकेले को कोई कुछ नहीं समझता। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव रणधीर सिंह ने कहा कि सभी समाजों के संगठन बने हुए हैं लेकिन आज तक नहीं सुना कि कश्यप समाज का भी कोई मंच है। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने रामधारी कश्यप को फिशरमैन कांग्रेस का अध्यक्ष बनाकर सारी कश्यप बिरादरी को यह संदेश दे दिया है कि उनके मन में कश्यप बिरादरी के लिए कितना दर्द है और वे उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए कितनी तत्पर हैं।
विज्ञापन

गुहला विधानसभा चुनाव में आजाद प्रत्याशी रही रेखा रानी ने कश्यप समाज की उन्नति के लिए हर वक्त तैयार रहने का वादा किया। उन्होंने कहा कि मैं जानती हूं कि आज तक आपकी अनदेखी हुई है। आपने कभी किसी सरकार से कभी कुछ मांगा भी तो नहीं। एकजुट होकर सरकारों को अपनी ताकत दिखाइये ताकि नेता खुद पूछने आएं कि आपकी दिक्कतें क्या हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्यप सम्मेलन का आयोजन फिशरमैन कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष रामधारी कश्यप की अगुवाई में किया गया था। रामधारी कश्यप ने अपनी ताजपोशी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर व पूर्व सांसद ईश्वर सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज की तरफ से ईश्वर सिंह को पगड़ी पहनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed