फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   प्रदेश में सदियों से चली आ रही कोथली की परंपरा

प्रदेश में सदियों से चली आ रही कोथली की परंपरा

Sat, 15 Jul 2017 12:15 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में सदियों से चली आ रही कोथली की परंपरा
सदियों से चली आ रही कोथली की परंपरा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। प्रदेश में सदियों से कोथली की परंपरा चली आ रही है। सावन की महीना शुरू होते ही हर किसी महिला को सबसे ज्यादा इंतजार अपने पीहर से आने वाले कोथली का होता है। लंबे समय से चली आ रही मान्यता के अनुसार शादी के बाद लड़की का पहला सावन अपने मायके पक्ष में बिताना आवश्यक होता है। पहले सावन में लड़की की कोथली भी ससुराल पक्ष द्वारा भेजी जाती है। उसके बाद महिला चाहे कितनी भी आयु की क्यों न हो सावन के शुरू होते ही उसे अपने पीहर से आने वाली कोथली का बेसब्री से इंतजार रहता है।

सावन में चाहे बस हो या मैक्सी कैब हर वाहन में कोथली वालों का बोल-बाला होता है। सावन शुरू होते ही धीरे-धीरे शुरू हुई कोथली परम्परा, तीज उत्सव के समीप आते-आते पूरे यौवन पर पहुंच जाती है। वैसे तो यह सिलसिला पूरा सावन मास चलता रहता है। परंतु तीज उत्सव के बाद यह रस्म ज्यादातर वृद्ध महिलाओं की परिजनों द्वारा ही पूरी की जाती है। महिला कृष्णा व बीरमती ने बताया कि आज के युग में आधुनिकता के चलते प्राचीन परम्पराओं का दायरा सिमट कर रह गया है। जिसके चलते प्राचीन रीति-रिवाजों में जो श्रद्धा व भावना का मेल-मिलाप होता था। 87 वर्षीय सुखदेवी ने बताया कि पहले सावन में आने वाली कोथली के पकवानों को पूरे मोहल्ले में बांटा जाता था। जिससे खुद ही सब को पता चल जाता था, कि उस परिवार में किस महिला की कोथली आई है। परंतु आज कोथली भी अपने घर तक सिमट कर रह गई है। और घर पर पुरी निष्ठा व प्रेम से बनने वाले पकवानों की जगह बाजार में उपलब्ध घेवर, फिरनी, बिस्कुट व अन्य उत्पादों ने ले लिया है। जिसकी वजह से पारंपरिक कोथली की परंपरा में आधुनिकता की चमक दमक समाकर रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed