फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   71 filled cylinders stolen from gas agency warehouse

गैस एजेंसी के गोदाम से 71 भरे हुए सिलिंडर हुए चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
71 filled cylinders stolen from gas agency warehouse
चोर पूंडरी रोड पर इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 71 गैस के सिलिंडर चोरी कर ले गए। जिनकी कीमत एक लाख 75 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकयत में गैस एजेंसी के मालिक बलबीर सिंह ने कहा कि उनकी गैस एजेंसी का पूंडरी रोड पर चूहड़ माजरा के नजदीक गोदाम है। हर रोज की तरह बुधवार सायं के समय गोदाम को अच्छी तरह से बंद करके घर चले गए थे। वीरवार सुबह एजेंसी के कर्मचारी जब गोदाम खोलने के लिए गए तो गोदाम के तीन ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो गोदाम से 71 सिलिंडर गैस से भरे हुए नहीं मिले। बलबीर ने बताया कि चोर तीनों ताले तोड़ने के बाद उन्हें भी अपने साथ ले गए। चोरी हुए सिलिंडरों की कीमत 1 लाख 75 हजार रुपये बनती है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी पूंडरी शिव कुमार ने बताया कि इंडेन गैस एजेंसी ढांड के मालिक बलबीर सिंह की शिकायत पर सिलिंडर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस गहनता से जांच कर रही है। शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed