फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   705 vehicles checked, 4 accused arrested, illegal weapons and liquor recovered

Kaithal News: 705 वाहनों की जांच, 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार व शराब बरामद

Mon, 30 Mar 2026 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 30 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
705 vehicles checked, 4 accused arrested, illegal weapons and liquor recovered
कैथल। जिला पुलिस ने शनिवार रात्रि 11 बजे से प्रातः 4 बजे तक विशेष अंतर-राज्य नाका चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 705 वाहनों की जांच की गई। 4 आरोपी गिरफ्तार कर अवैध हथियार व शराब बरामद की गई। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना रहा।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि इस दौरान जिला के विभिन्न संवेदनशील स्थानों सहित पंजाब-हरियाणा सीमा पर विशेष नाकाबंदी कर वाहनों की गहन जांच की गई। अभियान में करीब 150 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई, जिसमें डीएसपी स्तर के अधिकारियों ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए टीमों का नेतृत्व किया। पुलिस की सक्रियता के चलते कुल 705 वाहनों की जांच की गई तथा संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता भी मिली, जिसमें एक देसी कट्टा सहित जिंदा कारतूस एक नाबालिग को, सिलेंडर चोरी के एक आरोपी को एक बाइक सहित तथा दो शराब तस्करों को 35 बोतल शराब व 30 लीटर लाहन सहित पकड़ा गया। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती दिखाते हुए कुल 18 चालान किए गए तथा जिसमें एक बुलेट बाइक का 34 हजार का चालान करके उसे को इंपाउंड किया गया। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि अपराध पर नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed