{"_id":"69d807ea83d014c7100292f8","slug":"7-complaints-received-instructions-for-disposal-of-6-kaithal-news-c-245-1-kn11005-147660-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 7 शिकायतें पहुंचीं, 6 के निपटारे के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 7 शिकायतें पहुंचीं, 6 के निपटारे के निर्देश
Fri, 10 Apr 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लघु सचिवालय के सभागार में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में कुल 7 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 6 के समाधान के निर्देश मौके पर ही दिए गए, जबकि एक शिकायत की जांच के आदेश जारी किए गए। इस मौके पर डीसी अपराजिता ने कहा कि शिविर में प्राप्त जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित किया जाए और प्रत्येक शिकायत को अनिवार्य रूप से पोर्टल पर अपलोड किया जाए।
शिविर में उपायुक्त ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े और अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से शिविरों में उपस्थित रहें तथा शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में समाधान सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय में समाधान हो और उसकी गुणवत्तापूर्ण एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) पोर्टल पर अपलोड की जाए।
विज्ञापन
उपायुक्त ने लंबित शिकायतों पर विशेष ध्यान देने और उनका शीघ्र निपटान करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय और उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर एसपी मनप्रीत सिंह, एडीसी सुशील कुमार, जिला परिषद के सीईओ सुरेश राविश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एसडीएम ने सुनीं समस्याएं, मौके पर निपटान
गुहला-चीका। एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने कहा कि समाधान शिविरों से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है और संतुष्टि स्तर बढ़ा है। वीरवार को एसडीएम कार्यालय में आयोजित शिविर में उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनीं। संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए गए। अधिकांश समस्याओं का निपटान मौके पर किया गया। जटिल मामलों को जिला मुख्यालय भेजा जाता है। एसडीएम ने बताया कि शिविर हर सोमवार व वीरवार सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित होते हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। शिविर में प्रॉपर्टी आईडी, आधार, पेंशन व बिजली से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया गया। संवाद