फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   7 accused wanted in murder case arrested

कातिलाना हमला करने के मामले में वांछित 7 आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
7 accused wanted in murder case arrested
कैथल। फायर करके जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल, गाड़ी व मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। सभी आरोपियों को वीरवार को न्यायालय में पेश किए गया जहां से न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि गुहणा निवासी मंदीप की शिकायत के अनुसार 13 जनवरी को रोहेड़ा निवासी गुरमीत उर्फ लखा ने मंदीप को चंदाना रोड पर बुलाया था। जब छौत निवासी मंदीप व रमन उससे मिलने के लिए चंदाना रोड की तरफ जा रहे थे तो रास्ते में चंदाना रोड से पहले ही एक मोटरसाइकिल पर गुरमीत उर्फ लुखा दो अन्य लड़कों के साथ व एक गाड़ी में पट्टी अफगान निवासी अमन अन्य लड़कों के साथ आए। उनके पास आते ही अर्जुन नगर निवासी सन्नी ने देसी कट्टे से फायर कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने कुलातरण निवासी आरोपी संदीप, रोहेड़ा निवासी गुरमीत उर्फ लुखा, अर्जुन नगर निवासी सन्नी, पट्टी अफगान निवासी अनिल, अमन, जगमोहन, बलराज नगर निवासी अमित उर्फ मीता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से गहन पूछताछ के बाद वारदात में प्रयोग देसी पिस्तौल, मोटरसाइकिल व कार पुलिस ने जब्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed