फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   68.74 lakh swindled under the pretext of sending abroad

Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर 68.74 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
68.74 lakh swindled under the pretext of sending abroad
कैथल। विदेश भेजने के नाम पर युवकों को बंधक बनाकर उनके परिजनों से 68.74 लाख रुपये ऐंठने के मामले में पुलिस ने आरोपी थुआ निवासी रमेश को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी को नेपाल-सनोली बॉर्डर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी अपना इलाज कराने के लिए विदेश से आया था। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, गांव करोड़ा निवासी वेदपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वर्ष 2021 में आरोपी रमेश ने खुद को विदेश भेजने का काम करने वाला बताकर उसके बेटे भूपेंद्र और पड़ोसी राजेश को अमेरिका भेजने का झांसा दिया।
विज्ञापन

दोनों को विदेश भेजने के लिए 80 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। इसके बाद आरोपी और उसके परिजनों ने अलग-अलग किस्तों में करीब 68.74 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि दोनों युवकों को पहले दिल्ली से कोलकाता ले जाया गया, जहां कुछ दिन होटल में रखने के बाद फर्जी हवाई टिकट दिखाकर इको पार्क में बंधक बना लिया गया। उनको पीटा गया और कनपटी पर पिस्तौल रखकर परिजनों को फोन करवाया गया कि वे अमेरिका पहुंच चुके हैं और बाकी रुपये भेज दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने और रुपये वसूल लिए। शिकायत के अनुसार किसी तरह दोनों युवक आरोपियों के चंगुल से निकलकर लौटे। आरोपियों ने समझौते का भरोसा देकर सितंबर 2022 में भूपेंद्र को इंडोनेशिया के जकार्ता भेज दिया, जहां भी उसे भूखा-प्यासा रखकर प्रताड़ित किया गया। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी रमेश विदेश में था और नेपाल के रास्ते भारत लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed