{"_id":"68b9f27fb034bfc8fe0eb636","slug":"630-bags-of-urea-caught-in-khajuri-of-yamunanagar-kaithal-news-c-18-1-knl1004-731581-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: यमुनानगर के खजूरी में पकड़ा 630 बैग यूरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: यमुनानगर के खजूरी में पकड़ा 630 बैग यूरिया
Fri, 05 Sep 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/यमुनानगर। कृषि विभाग ने बुधवारा रात यमुनानगर के खजूरी गांव में मेसर्स राणा ट्रेडर्स के गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान यूरिया के 630 बैग पकड़े गए। इनमें ट्रक से 525 बैग और गोदाम से 105 बैग मिले। गोदाम संचालक कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवा सके।
विभाग के गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक बाल मुकंद की शिकायत पर थाना जठलाना में मेसर्स राणा ट्रेडर्स संचालक समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है। जांच में पता चला है कि यह यूरिया नरवाना से लगाया गया था।
शिकायत में बाल मुकंद ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गांव खजूरी रोड पर राणा ट्रेडर्स के गोदाम में कृषि योग्य यूरिया उतारा जा रहा है। टीम के साथ कार्रवाई की गई तो पाया कि ट्रक से कृभको कंपनी की ओर सेनिर्मित कृषि योग्य यूरिया बैग उतारे जा रहे थे। मौके पर राणा ट्रेडर्स के मालिक सत्येंद्र से पूछताछ की गई तो वह इसके कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवा सके।
विज्ञापन
जांच में यह भी पता चला कि जिस ट्रक में यूरिया लाया गया था उसके आगे रेकी करते हुए कार में ग्रीन विहार कॉलोनी जगाधरी निवासी शुभम चल रहा था। यह खाद जिला कैथल के चीका निवासी सुखबीर ने भिजवाया था।
पकड़े गए ट्रक ड्राइवर जींद के गांव मांडी कला निवासी जोनी ने अधिकारियों को बताया कि यह खाद नरवाना से बिशना वाला भट्ठा के अंदर से दूसरी गाड़ी से लोड करके लाया गया। ट्रक से 105 बैग राणा ट्रेडर्स के गोदाम में उतर चुके थे, बाकी 525 बैग ट्रक में थे। कृषि विभाग ने यूरिया के सैंपल भी लिए। पुलिस ने सत्येंद्र, शुभम, ड्राइवर जोनी और सुखबीर के खिलाफ मामला
दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है कि यूरिया तस्करी में कौन-कौन संलिप्त है।
कृषि योग्य यूरिया की तस्करी करने वालों पर नियमित कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए औचक निरीक्षण कर रिकॉर्ड खंगाला जाता है। चेकिंग में मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को दो मामले सामने आए थे। दोनों में ही केस दर्ज करवा दिया है। - डॉ. आदित्य डबास, कृषि उपनिदेशक, यमुनानगर।