फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   23 फरवरी को जिला में प्राइवेट स्कूल रहेंगे बंद, प्राइवेट स्कूल वैलफेयर एसोसिएशन ने अंबाला रैली को लेकर लिया फैसला

23 फरवरी को जिला में प्राइवेट स्कूल रहेंगे बंद, प्राइवेट स्कूल वैलफेयर एसोसिएशन ने अंबाला रैली को लेकर लिया फैसला

Thu, 21 Feb 2019 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
23 फरवरी को  जिला में प्राइवेट स्कूल रहेंगे बंद, प्राइवेट स्कूल वैलफेयर एसोसिएशन ने अंबाला रैली को लेकर लिया फैसला
प्राइवेट स्कूल 23 को रहेंगे बंद
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन ने अंबाला रैली को लेकर लिया फैसला
फोटो नंबर-13
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर 23 फरवरी को पूरे जिला में प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। यह फैसला एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष कुलभूषण शर्मा के आह्वान पर 23 फरवरी को अंबाला में आयोजित होने वाली प्रदेशस्तरीय ‘शिक्षा बचाओ’ रैली को सफल बनाने के लिए लिया गया है। रैली को लेकर बुधवार को बीआरडीएम पब्लिक स्कूल में जिला प्रधान राजेश मुंजाल व चेयरमैन पवन सगवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें रैली को लेकर ड्यूटियां सौंपी गई।

प्रदेश सचिव वरुण जैन व प्रधान राजेश मुंजाल ने कहा कि मौजूदा सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ निजी स्कूल संचालकों ने एक होकर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। अंबाला शहर नई अनाज मंडी में 23 फरवरी को प्रदेशस्तरीय ‘शिक्षा बचाओ’ रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सरकार की स्कूल विरोधी नीतियों और की गई वादाखिलाफी को लेकर रोष जताया जाएगा। इस अवसर पर राजेश सहारण, वेदप्रकाश, आयुष गर्ग, रजत सिंगला, विकास धीमान, गौतम बंसल, लाभ सिंह लेलर, संजीव शर्मा, रघुबीर भूना, अभिषक शर्मा,रणबीर आर्य सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed