फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   रोडवेज विभाग ने शुरु की चक्कू लदाना, पहाड़पुर, सैर, कांगथली के लिए बस सेवा

रोडवेज विभाग ने शुरु की चक्कू लदाना, पहाड़पुर, सैर, कांगथली के लिए बस सेवा

Sat, 09 Feb 2019 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज विभाग ने शुरु की चक्कू लदाना, पहाड़पुर, सैर, कांगथली के लिए बस सेवा

विज्ञापन
रोडवेज विभाग ने एक साल से बंद पड़ी बस सेवा शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रोडवेज विभाग की ओर से गांव चक्कू लदाना, पहाड़पुर, सैर, कांगथली, सीवन से होते हुए कैथल तक की बस सेवा शुरू कर दी गई है। यह बस सेवा जिला परिषद द्वारा रोडवेज विभाग को पत्र लिखने के बाद विभाग ने शुरू की है। जिला परिषद द्वारा लगभग एक वर्ष से बंद पड़ी बस सेवा को दोबारा शुरू करवाया गया। बस सेवा के शुरू होने पर ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य रवि तारांवाली का धन्यवाद किया। दरअसल लगभग दर्जनभर गांवों के स्कूली बच्चों को स्कूल-कॉलेज में आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके साथ-साथ ग्रामीण को भी कैथल शहर तक जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस परेशानी को देखते हुए गुहला निगरानी समिति अध्यक्ष रवि तारांवाली ने इस समस्या को जिला परिषद की मीटिंग में उठाया और रोडवेज के महाप्रबंधक को लिखित में इस समस्या से अवगत करवाया था। रोडवेज महाप्रबंधक के साथ रवि तारांवाली की इस मुद्दे पर तीखी बहस भी हुई। हालांकि तमाम बातों के बाद रोडवेज विभाग ने लोगों के लिए बस सेवा को शुरू कर दी।
ये बस सेवा अब पहाड़पुर से कैथल सुबह व शाम को और गांव पिसोल से सुबह आठ बजे, बसों के संचालन की मांग पूरी हो गई है। जिसके बाद पत्र के माध्यम से सूचना मिली कि सुबह खरका से कैथल वाया पहाड़पुर सुबह 7:55 पर व शाम को 3:40 पर खरकां से कैथल वाया पिसोल सुबह आठ बजे बस का संचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

गांव पहाड़पुर के सरपंच प्रतिनिधि गुलाब सिंह ने कहा कि उनकी बस को लेकर जो समस्या थी वो काफी गम्भीर थी। जिसको लेकर उन्होंने रवि तारांवाली को आह्वान किया था जिस पर रवि तारांवाली ने जिला परिषद की मीटिंग में इस मांग को पूरे जोर-शोर से उठाया था और अब बस सुविधा शुरू हुई है जिसके बाद ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed