{"_id":"5c3f79d7bdec227327041e11","slug":"61547663831-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन लीक होने से मकानों में आई दरार, गिरने का भय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन लीक होने से मकानों में आई दरार, गिरने का भय
विज्ञापन

फोटो नंबर-27
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। गांव जाखौली में जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा बिछाई गई पुरानी पाइप लाइन लीक होने से मकानों में दरार आ गई। जिससे मकान मालिकों के होश उड़ गए। इस बारे में गांव जाखौली दाबदल पट्टी के ओमप्रकाश व ईश्वर ने बताया कि मंगलवार शाम अचानक उनकी परचून की दुकान की दीवार में छोटी-छोटी दरारें आ गईं। जहां उन्होंने सीमेंट लगा दिया। लेकिन जब सुबह उठे तो यह दरारें बढ़ गई और मकान में भी कई जगह दरारें आ गई। उन्होंने गली से गुजर रही पाइप लाइन को खोदकर देखा तो पाइप टूटा हुआ मिला जहां पानी लीकेज होकर उनके मकान की नींव में जानेे से मकान में दरारें आई है। उन्होंने बताया कि इस बारे में उन्होंने मौके पर ही गांव के सरपंच को भी सूचना दी, जिससे सरपंच ने मौके पर आकर देखा। ईश्वर ने बताया कि इस गली से प्रतिदिन आवाजाही रहती है। जिससे और भी नुकसान होने का भय सता रहा है।जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण उनके मकान में दरारें आई है। उन्होंने बताया कि वह इस बारे में उच्चाधिकारियों को भी मिलेंगे।