{"_id":"5c3ce7dbbdec22734123f7bf","slug":"61547495387-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला एक्सक्लूसिव....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला एक्सक्लूसिव....
विज्ञापन
पहली बार चिप घोटाले में साबित हुआ किसानों का आरोप
जून व जुलाई माह में शुगर मिले से भेजे गए बगास में 500 क्विंटल की गड़बड़ी, शुगर मिल निदेशकों की टीम ने जांच रिपोर्ट डीसी को सौंपी
डीसी ने कहा- जो भी गड़बड़ी सामने आई है, उस पर कार्रवाई होगी, अभी मिल में नए एमडी ने ज्वाइन नहीं किया है
किसान संघ के प्रतिनिधि लगा रहे हैं चिप घोटाले में भारी गड़बड़ी का आरोप
डायरेक्टर्स ने भी की थी जब से कांटा चालू हुआ है, तभी से जांच की मांग
फोटो नंबर 34
नसीब सैनी
कैथल। चीनी शुगर मिल में धर्मकांटे पर लगी चिप गड़बड़ी मामले में प्रारंभिक जांच में बगास में 500 क्विंटल से अधिक की भारी गड़बड़ी पकड़ी गई है। जिसके संबंध में निदेशक की जांच टीम ने डीसी को रिपोर्ट दे दी है। डीसी ने मिल के एमडी को यह रिपोर्ट भेजी है और डीसी का कहना है कि नए एमडी के ज्वाइन करने के बाद संबंधित मामले में कार्रवाई होगी। इस तरह से किसानों द्वारा उठाई गई आवाज बगास के मामले में सही साबित होती दिख रही है। अमर उजाला द्वारा भी इस मामले को शुरू से ही प्रमुखता से प्रकाशित किया जा रहा है। सरकार ने पिछले सप्ताह ही शुगर मिल के एमडी का तबादला किया है। उनके तबादला होते ही बगास में गड़बड़ी की बात सामने आ गई है।
यह है मामला : शुगर मिल में लगे धर्मकांटे में धर्मकांटा संचालक कंपनी के इंजीनियर ने चिप पकड़ी थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। लेकिन किसान इस मामले में मिल के आला अधिकारियों, कर्मचारियों की मिलीभगत बताते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और पिछले 19 दिनों से मिल के प्रवेश द्वार के बाहर धरने पर बैठकर 24 घंटे सरकार को कोस रहे हैं। अमर उजाला किसानों की आवाज को लगातार उठा रहा है। पिछले सप्ताह मिल के एमडी कंवर सिंह का तबादला कर दिया गया था। डीसी ने दौरा कर तीसरी एसआईटी का गठन किया था। जिसमें 4 डायरेक्टर व एक मिल कर्मचारी शामिल किया गया था।
500 क्विंटल बगास की गड़बड़ी पकड़ी गई : शुगर मिल सूत्रों ने बताया कि डायरेक्टर्स की टीम ने कैथल शुगर मिल से बाहर भेजे गए बगास, शीरा व अन्य वस्तुओं के बिलों का मिलान करना चाहा। लेकिन शीरे की पूरी जानकारी टीम को नहीं दी जा रही। निदेशकों ने यमुनानगर में दो शुगर मिलों व काले आम भेजे गए एक जगह बगास की मात्रा का मिलान किया। जिसमें एक जगह भेजे गए करीब डेढ़ लाख क्विंटल बगास में से 500 क्विंटल बगास की गड़बड़ी पाई गई है। कैथल शुगर मिल से जो बगास भेजा गया था, उसमें जो मात्रा भेजी गई, उसे कैथल से कम बताया गया है। जबकि जहां यह गया है, वहां 500 क्विंटल अधिक निकला है। डायरेक्टर्स ने अपनी प्रारंभिक जांच पूरी करके शनिवार को डीसी को रिपोर्ट सौंप दी। नाम न छापने की शर्त पर जांच टीम में शामिल एक निदेशक ने बताया कि शीरे की मात्रा की जानकारी नहीं दी जा रही। जब उसकी डिटेल मिल जाएगी तो शीरे की भी जांच करेंगे। लेकिन बगास में यह गड़बड़ी पाई गई है। जो लगभग 500 क्विंटल की है।
विज्ञापन
डीसी धर्मबीर सिंह ने कहा कि जो रिपोर्ट उन्हें मिली है, उसमें कुछ खामी निकली है। इस पर कार्रवाई की जाएगी। एमडी ने अभी ज्वाइन नहीं किया है। जैसे ही वे ज्वाइन करेंगे, संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
19वें दिन मकर सक्रांति के दिन भी जारी रहा धरना
फोटो संख्या-34
कैथल। भारतीय किसान संघ का 19वें दिन धरना शुगर मिल के प्रवेश द्वार पर जारी रहा। जिसकी अध्यक्षता प्रांत युवा प्रमुख गुलतान नैन की। उन्होंने बताया कि गन्ना किसानों की महापंचायत मंगलवार को बुलाई गई। प्रशासन से कोई सहयोग न मिलने के कारण महापंचायत बुलाने का फैसला लिया गया। शुगर मिल में चिप घोटाले के कारण एमडी का तबादला किया गया। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा जांच के लिए केवल आश्वासन दिया जा रहा है। जब तक चिप घोटाले की जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक धरना जारी रहेगा। किसान नेताओं ने कहा कि शुगर मिल सूत्रों से जानकारी मिली है कि मिल में प्रारंभिक जांच में 500 क्विंटल बगास की गड़बड़ी पकड़ी गई है। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता रणदीप सिंह आर्य, जिला अध्यक्ष राम मोहन, पाला राम, सूरजभान, रमेश नैना, राजीव नैना, छोटा राम, रकम सिंह, ऋषिपाल, महेंद्र, दीपक वालिया, प्रदीप नरड़, गुलाब, कुलविंद्र, जरनैल, सनी वालिया, सुखदेव, रामफल, महाबीर धौंस, मगर सिंह, विक्रम क्योड़क मौजूद रहे।