{"_id":"5bf06003bdec22722526e264","slug":"61542479875-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्केट कमेटी के डीएमईओ सहित 5 कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्केट कमेटी के डीएमईओ सहित 5 कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में मामला दर्ज
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्केट कमेटी के डीएमईओ सहित 5 कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में मामला दर्ज
पिछले धान के सीजन में की गई थी कबाड़ उठान में गड़बड़ी, जाली गेट पास सहित कई तरह की शिकायतें
तत्कालीन एडीसी ने भी की थी मामले में कार्रवाई की सिफारिश
मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक के पत्र के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मार्केट कमेटी कैथल में रहे पूर्व डीएमईओ अजय श्योराण सहित चार अन्य कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस ने भ्रष्टाचार के आरोप में केस दर्ज किया है। चारों पर पिछले साल मार्केट कमेटी में कई तरह से भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे। जिसमें मुख्य प्रशासक ने अब केस दर्ज करने के लिए पुलिस को पत्र लिखा है।
पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजपाल तंवर ने मुख्य प्रशासक सहित अधिकारियों को शिकायत की थी। जिसमें बताया गया था कि किस तरह से अनाज मंडी से फर्जी गेटपास, भूसा उठान सहित कई तरह के मामलों में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इस शिकायत पर तत्कालीन एडीसी ने भी बोर्ड में कार्रवाई के लिए लिखा था। इस मामले में अब मुख्य प्रशासक ने कैथल पुलिस को पत्र जारी करके आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में केस दर्ज करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। जिस पर पुलिस ने मार्केट कमेटी में डीएमईओ रहे अजय श्योराण, अकाउंटेंट योगेश कुमार, एमएस मनफूल सिंह, एएआर कृष्ण कुमार व एआर संदीप के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम 1988 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
एसएचओ सिटी मनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के अनुसार केस दर्ज कर लिया है।
उधर, मार्केट कमेटी चेयरमैन राजपाल तंवर ने कहा कि उन्होंने पुलिस में शिकायत नहीं दी थी। उस समय विभाग के अधिकारियों को कई तरह की शिकायतें भेजी थीं। अब देखना पड़ेगा कि यह मामला कौन सी शिकायत पर दर्ज हुआ है।