फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   दुकानदार भी आए आगे, पटाखों न बेचने और जलाने की ली शपथ

दुकानदार भी आए आगे, पटाखों न बेचने और जलाने की ली शपथ

Sat, 03 Nov 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
दुकानदार भी आए आगे, पटाखों न बेचने और जलाने की ली शपथ
दुकानदार ने पटाखे न बेचने और जलाने की ली शपथ
विज्ञापन

बोले, लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण पर कंट्रोल करने के लिए यह कदम उठाना जरूरी
अमर उजाला अभियान
फोटो नंबर-1
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। दिल्ली व एनसीआर में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए अब शहर के दुकानदार भी जागरूक होने लगे है। अमर उजाला द्वारा पटाखे न जलाने के अभियान में दुकानदारों ने भी अपनी भागेदारी सुनिश्चित की। शहर की शास्त्री मार्केट में स्थित दुकानदारों ने न केवल पटाखे जलाने बल्कि पटाखे न बेचने की भी शपथ ली। दुकानदारों का कहना था कि हमें अपने वातावरण में फैल रहे प्रदूषण पर कंट्रोल करने के लिए ऐसा करना आवश्यक है।
दुकानदार रमेश नारंग ने कहा कि दिवाली से पहले होने वाली धान कटाई के दौरान उड़ने वाली गंदगी से व किसानों द्वारा जलाई गई पराली से वायु प्रदूषित होती है। इस पर नियंत्रण पाने के लिए दिवाली के उपलक्ष्य में पटाखे नहीं जलाना तो हमारे हाथ में है। इसलिए हमें दिवाली पर पटाखे नहीं जलाने चाहिए।
विज्ञापन

दुकानदार राहुल ठुकराल व नवीन ने कहा कि लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के स्तर बढ़ने में 30 प्रतिशत से अधिक आतिशबाजी के कारण हो रहा है। हमें अपने पर्यावरण को ध्यान में रखकर दिवाली पर आतिशबाजी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार चींटू कोहली व कृष्ण ग्रोवर ने बताया कि हमें इसकी शुरुआत खुद से करनी होगी। इसके बाद अन्य लोगों में जागरूकता लानी होगी। जिससे प्रदूषण को कम करने के साथ-साथ बीमारियों से भी बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed