फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मां का सपना था सोना जीते बेटा, मां के संसार छोडने के बाद वीडियो बना मां को समर्पित किया मेडल

मां का सपना था सोना जीते बेटा, मां के संसार छोडने के बाद वीडियो बना मां को समर्पित किया मेडल

Thu, 11 Oct 2018 12:19 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
मां का सपना था सोना जीते बेटा, मां के संसार छोडने के बाद वीडियो बना मां को समर्पित किया मेडल
मां का सपना था सोना जीते बेटा, मां के संसार छोड़ने के बाद वीडियो बना मां को समर्पित किया मेडल
विज्ञापन

इंटरनेशनल पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप में कसौर के हरविंद्र ने जीता सोना
फोटो नंबर-60 व 61
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चीका के गांव कसौर निवासी हरविंद्र सिंह ने इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित इंटरनेशनल पैरा आर्चरी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे विश्व में जिला का परचम लहराया है। मेडल जीतने के बाद हरविंद्र के गांव में खुशी का माहौल है। हरविंद्र ने मेडल अपनी मां को समर्पित किया है।

खुशी के इस पल के बाद हरविंद्र के घर बधाई देने वालों का तांता लगा है। पैरा एथलिट हरविंद्र पोलियो से ग्रस्त है। वह पंजाब यूनिवसिर्टी पटियाला में अर्थशास्त्र में पीएचडी की पढ़ाई कर रहा है। पैरा आर्चरी चैंपियनशिप के फाइनल में हरविंद्र ने चाइना के एथलीट जो लिकचु को 6-0 से मात दी। हरविंद्र के पिता परमजीत ने बताया कि हरविंद्र की माता हरभजन कौर का सपना था कि हरविंद्र देश के लिए गोल्ड मेडल जीते। लेकिन उसकी माता का करीब एक महीने पहले ही देहांत हो गया। वह अपने बेटे की उपलब्धि पर खुशी के इस पल में शरीक नहीं हो सकती है। इस पर हरविंद्र ने वीडियो बनाकर मां के नाम गोल्ड मेडल समर्पित करने का संदेश दिया है। हरविंद्र के पिता ने बताया कि हरविद्र पैैरा आर्चरी की कोचिंग रोहतक में पिछले तीन वर्षों से ले रहा है। उन्हें बेटे की इस उपलब्धि पर काफी गर्व है और आगे भी यह उम्मीद है कि वह इसी प्रकार से मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed