{"_id":"5b3a73234f1c1b4e578b45ca","slug":"61530557219-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर सिटीजन वेल्फेयर एसोसिएशन के दो गुटों के झगड़े में नगर परिषद ईओ ने लगाया भवन को ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर सिटीजन वेल्फेयर एसोसिएशन के दो गुटों के झगड़े में नगर परिषद ईओ ने लगाया भवन को ताला
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के दो गुटों के झगड़े में नगर परिषद ईओ ने लगाया भवन को ताला
कहा-चाबी ईओ कार्यालय में रहेगी, जिसे जरूरत होगी, ले जाए, बैठक करके चाबी फिर कार्यालय में देनी होगी
फोटो संख्या-50
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के दो गुटों के झगड़े में नगर परिषद अधिकारियों ने सीनियर सिटीजन भवन को ताला लगा दिया है। इस तरह से इस भवन पर अब किसी गुट का कब्जा नहीं रह गया है। बैठक करने के लिए ईओ कार्यालय से चाबी लेनी होगी। इसके बाद चाबी वहीं जमा करवानी होगी।
विदित रहे कि नगर परिषद की ओर से मीडिया सेंटर के ऊपर सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के नाम पर सीनियर सिटीजन भवन बनाया गया है। जिसमें फर्नीचर सहित बैठक करने की सुविधा दी गई है। इस भवन को लेकर दो गुटों में विवाद चल रहा है। जिसमें दोनों गुट एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे थे।
एक गुट सूबेदार राम सिंह का है तो दूसरा रामनारायण रावल का है। दोनों ही गुटों ने अपने-अपने अलग-अलग प्रधान घोषित किए हुए हैं। वे एक दूसरे के प्रधान को स्वयं भू बता रहे हैं। दोनों गुटों द्वारा भवन को लेकर डीसी को शिकायत की गई थी। डीसी ने पिछले दिनों ईओ नगर परिषद को वरिष्ठ नागरिक भवन को लेकर चल रहे विवाद में कार्रवाई के आदेश दिए थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने सोमवार सांय वरिष्ठ नागरिक भवन को ताला लगा दिया। ईओ ने इस कार्रवाई के लिए जेई को भेजा। जेई ने ताला लगाकर चाबी ईओ कार्यालय में जमा करवा दी है।
विज्ञापन
ईओ नगर परिषद विक्रम सिंह ने बताया कि डीसी के आदेशों के बाद वरिष्ठ नागरिक भवन को ताला लगा दिया है। चाबी ईओ कार्यालय में रखी गई है। जिस किसी को भी बैठक आदि करनी होगी, वह कार्यालय से चाबी ले सकता है। उसे चाबी बाद में कार्यालय में ही जमा करवानी होगी। भवन अब परिषद के अधीन रहेगा।