फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP government prepares to provide power to private company: Aditya Surjewala

निजी कंपनी को बिजली सौंपने की तैयारी में भाजपा सरकार : आदित्य सुरजेवाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
BJP government prepares to provide power to private company: Aditya Surjewala
आदित्य सुरजेवाला
कैथल। कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने हरियाणा विधानसभा के अंतिम दिन शून्य काल में बिजली क्षेत्र के प्रस्तावित निजीकरण के लिए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गुरुग्राम और नूंह में समानांतर बिजली लाइसेंस देकर पिछले दरवाजे से बिजली विभाग के निजीकरण की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

सुरजेवाला ने कहा कि जिस कंपनी को बिजली वितरण का काम सौंपने की तैयारी है, वह केवल एक साल पुरानी है। कंपनी के पास बिजली वितरण का कोई अनुभव नहीं है और उसकी पूंजी भी मात्र एक करोड़ रुपये है। इसके बावजूद उसे 4,717 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह भ्रष्टाचार का खुला सबूत नहीं है। विधायक ने आरोप लगाया कि निजी कंपनी केवल मॉल, बड़ी इंडस्ट्री और बड़ी सोसाइटियों जैसे मुनाफे वाले उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति करेगी, जबकि गांवों, किसानों के ट्यूबवेलों और छोटे दुकानदारों को इससे कोई लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने इसे सार्वभौमिक बिजली आपूर्ति की जिम्मेदारी के खिलाफ बताते हुए कहा कि इससे मुनाफा निजी कंपनी को और घाटे का बोझ आम जनता पर पड़ेगा। सुरजेवाला ने कहा कि अकेला गुरुग्राम दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम के राजस्व में करीब 40 प्रतिशत योगदान देता है। यदि यह राजस्व निजी कंपनी के पास चला गया तो किसानों के नए ट्यूबवेल कनेक्शन, गांवों में जले ट्रांसफॉर्मर बदलने और गरीबों व किसानों को मिलने वाली बिजली सब्सिडी पर असर पड़ सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि निगम को घाटे में पहुंचाने के बाद सरकार भविष्य में उसके निजीकरण का तर्क दे सकती है जिससे हजारों सरकारी कर्मचारियों की नौकरियां भी खतरे में पड़ सकती हैं। सुरजेवाला ने भाजपा सरकार से प्रस्तावित समानांतर बिजली लाइसेंस को तुरंत रद्द करने की मांग की।

आदित्य सुरजेवाला

आदित्य सुरजेवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed