{"_id":"5aad5c1c4f1c1b27088b5be9","slug":"61521310748-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी एग्री लीडरशिप सम्मिट में किसानों को ईनाम में मिलेंगे ट्रेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी एग्री लीडरशिप सम्मिट में किसानों को ईनाम में मिलेंगे ट्रेक्टर
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समिट में किसानों को इनाम में मिलेंगे ट्रैक्टर
कार्यक्रम में पहुंचने के दौरान कूपन जरूर लेकर बैठें : डीडीए
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रोहतक में 24 से 26 मार्च तक आयोजित हो रहे तीसरे एग्री लीडरशिप समिट में किसानों को हर रोज तीन इनाम दिए जाएंगे। इसमें दो ट्रैक्टर और एक बुलेट मोटरसाइकिल शामिल हैं। इसके लिए किसानों को कार्यक्रम में पहुंच कर कूपन लेना होगा। इस कूपन का बाद में ड्रा निकाला जाएगा। इसी ड्रा में ये इनाम निकाले जाएंगे।
जिला कृषि उपनिदेशक डॉ. महावीर सिंह ने बताया कि रोहतक में 24 से 26 मार्च तक तीसरी एग्रो लीडरशिप समिट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पहले दिन किसानों को बागवानी, दूसरे दिन किसानों की आय दोगुनी करने व तीसरे दिन पशुधन के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके साथ-साथ किसानों को इनाम दिए जाएंगे। पहले इनाम के लिए साढ़े पांच लाख रुपये का सोनालिका का ट्रैक्टर, दूसरा इनाम 4 लाख रुपये जॉन डियर ट्रैक्टर और तीसरे इनाम के तौर पर बुलेट मोटरसाइकिल दी जाएगी। किसान जैसे ही आयोजन स्थल पर एंट्री करें तो वे वहां से कूपन प्राप्त कर लें। इस कूपन के बाद ही शाम को ड्रा होगा। कैथल से पहले दिन 40 बसें, दूसरे दिन 20 व तीसरे दिन 20 बसें जाएंगी। किसान अपने क्षेत्र के कृषि विकास अधिकारी से संपर्क कर ले। कार्यक्रम में भोजन की भी व्यवस्था किसानों के लिए रहेगी।