फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   प्रशासन पर बरसे माजरा

प्रशासन पर बरसे माजरा

Sat, 06 Jan 2018 11:45 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन पर बरसे माजरा
प्रशासन पर बरसे माजरा
विज्ञापन

कहा-भाजपा नेताओं के साथ लूट में शामिल हैं डीसी सहित आला अधिकारी
नौकरियों में की जा रही है बंदरबांट, घोटालों पर डाला जा रहा है पर्दा
सरकारी अधिकारी अपने कर्तव्य को भूलकर भाजपा विधायक के पिछलग्गू बने
सरकार पर लगाया आरोप
सभी मोर्चों पर विफल रही है भाजपा सरकार
फोटो संख्या-3
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा ने कहा कि कैथल का जिला प्रशासन भाजपा के नेताओं के भ्रष्टाचार पर पर्दा डालकर अपने कर्तव्य को भूल चुका है। डीसी सहित तमाम अधिकारी पंचायतों की जमीन को खुर्द-बुर्द करने में जुटे हैं। अपने आवास पर शनिवार को मीडिया से बातचीत में माजरा ने कहा कि विशेष रूप से गुहला के विधायक के हाथों की कठपुतली बनकर डीसी ठेके पर रखे जाने वाले कर्मचारियों तक की नियुक्ति अपने आप करने की बात कहती हैं। जो व्यक्ति बात नहीं मानता, गुहला में उसके खिलाफ एससीएसटी के आरोप में केस दर्ज करवा दिया जाता है। वहां इस एक्ट का सबसे ज्यादा दुरुपयोग हो रहा है।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका गुहला में कुछ लोग मजबूती से अत्याचारों का मुकाबला कर रहे हैं। पंचायतों की जमीन की लूटपाट मची हुई है। नंदीशाला का अधिकारी दौरा कर चुके हैं, लेकिन गुहला में हर रोज नंदी मर रहे हैं। पूंडरी में गोशाला की जमीन पर प्रशासन कम्यूनिटी सेंटर बनाना चाहता है। जबकि वहां 20 साल से गोशाला चल रही है। कैथल में भी प्रॉपर्टी में अधिकारी किसी को दोषी तो किसी को क्लीन चिट दे देते हैं। कैथल का प्रशासन अपनी ड्यूटी भूल चुका है। कुछ लोग तो श्मशान घाट तक को नहीं छोड़ रहे।
विज्ञापन

माजरा ने कहा कि किसानों को फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा। बिजली बिल फुल हैं, बिजली गुल है। बेरोजगारों को रोजगार नहीं। कर्मचारी व व्यापारी टैक्स की मार झेल रहे हैं। सरकार हर क्षेत्र में फेल है। ट्रैक्टर को कॉमर्शियल वाहन करार देने की तैयारी थी। देश के 27 करोड़ किसानों में से हर साल 12 हजार किसान खुदकुशी कर रहे हैं। भाजपा ने कर्ज माफी का वादा किया था, कई भाजपा शासित राज्यों में कर्ज माफ है, केवल हरियाणा के सीएम ने टका सा जवाब दे दिया। पीने का पानी नहीं है। एसवाईएल हो या हांसी बुटाना, नहरें खाली हैं। दादुपुर नलवी नहर बंद कर दी गई। अपराध के मामले में पूरे देश में हरियाणा का रिकॉर्ड सबसे खराब है। यहां हत्या, लूटपाट, आगजनी, महिलाओं के खिलाफ अपराधों में भारी बढ़ोतरी हुई है। जीएसटी से विकास की बात की जाती थी। यह बड़े दुख का विषय है कि जीएसटी व नोटबंदी के बाद देश की विकास दर इस साल महज 6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। जबकि पिछे साल यह 7.1 तो इससे पूर्व यह 8 प्रतिशत थी। कृषि, वानिकी, मत्स्य, बागवानी, मैन्यूफेक्चरिंग सहित सभी सेक्टरों में भारी गिरावट है। केवल बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं। हरियाणा में ब्लॉक लगाने, ड्यूल डेस्कों में बड़े घोटाले हो रहे हैं। कई विधायकों ने ब्लॉक्स की अपनी फैक्ट्री लगा ली है। प्रदेश में संत रामपाल प्रकरण में 6, आरक्षण आंदोलन में 32 और डेरा प्रेमी विवाद में 42 की मौत हुई। सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई। सरकार का विकास की ओर कोई ध्यान नहीं हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा खोखला है। आज जब 40 लोगों को विवाह के नाम पर एक महिला ठगी का शिकार बना सकती है तो प्रदेश की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि लड़कियों की कितनी कमी है। पहले डिपो पर दाल में घोटाला किया गया, अब डिपो पर तेल के नाम पर गड़बड़ी की जा रही है। बाजरे की ठगी तो सभी के सामने है। केंद्र व प्रदेश में भाजपा पूरी तरह से फेल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने जताया आभार : भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुणीप्रकाश, प्रवीण मथानासेवा सिंह कौल ने माजरा का उनके आवास पर पहुंच कर आभार जताया। किसान नेताओं ने कहा कि भाजपा ने ट्रैक्टर को जो कॉमर्शियल वाहन करार देने की तैयारी की थी, उससे किसान बर्बाद हो जाते। एनसीआर के 13 जिलों में तो 10 साल बाद ट्रैक्टर बेकार हो जाता, ऐसे में किसान तो लुट जाता। रामपाल माजरा व अन्य इनेलो नेताओं ने ट्रैक्टर को कॉमर्शियल वाहन की श्रेणी से बाहर निकलवाकर किसानों की भलाई का काम किया है। इसके लिए किसान उनके आभारी हैं। इस अवसर पर उनके साथ जाट शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष रणबीर फौजी, संजीव छौत, राममेहर, रामचंद्र करोड़ा, सुशील गुप्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed