फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में रेवाड़ी बना ऑल ओवर चैंपियन, हरियाणवीं लोक नृत्य में कैथल रहा प्रथम

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में रेवाड़ी बना ऑल ओवर चैंपियन, हरियाणवीं लोक नृत्य में कैथल रहा प्रथम

Mon, 27 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में रेवाड़ी बना ऑल ओवर चैंपियन, हरियाणवीं लोक नृत्य में कैथल रहा प्रथम
रेवाड़ी ओवर ऑल चैंपियन, हरियाणवी लोक नृत्य में कैथल रहा प्रथम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आईजी महिला कॉलेज में चल रहे 23वें तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय युवा महोत्सव का रविवार को समापन हुआ। समापन अवसर पर डीसी सुनीता वर्मा मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रही। तीन दिन तक चले प्रदेश स्तरीय इस महोत्सव में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 18 विधाओं के करीब 800 कलाकारों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में सभी कलाकारों ने हरियाणवी संस्कृति का बखूबी प्रदर्शन किया।
डीसी सुनीता वर्मा ने कहा कि तीन दिवसीय 23वें हरियाणा राज्य युवा उत्सव में प्रतिभाशाली कलाकारों ने प्रदेश की प्राचीन समृद्ध संस्कृति का बखूबी प्रदर्शन किया है। इस उत्सव के ओवर ऑल विजेता रेवाड़ी, उप विजेता जींद तथा द्वितीय उप विजेता कैथल की टीमें रही हैं। उन्होंने विभिन्न विधाओं के प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाली टीमों को पुरस्कार भी वितरित किए। विभाग की ओर से 50 हजार रुपये से 2 लाख रुपये तक के पुरस्कार प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को दिए गए। डीसी ने कार्यक्रम में हरियाणी डांस के दौरान बेहोश हुई मेवात की लड़कियों की टीम को प्रशासन की तरफ से 31 हजार रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी गंगादत्त यादव, युवा उत्सव के समन्वयक अनिल कौशिक, राजुल शर्मा, रामनिवास सहित खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के अन्य प्रतिनिधि तथा प्रदेशभर से युवा उत्सव में भाग ले रहे प्रतिभागी व टीम प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह रहे महोत्सव के परिणाम
भाषण प्रतियोगिता में रोहतक को प्रथम, गुरुग्राम व कुरुक्षेत्र को द्वितीय तथा करनाल व रेवाड़ी को तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। अप्रतियोगी श्रेणी में चरखी दादरी को प्रथम, अंबाला व रेवाड़ी को द्वितीय तथा हिसार व जींद को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। हरियाणवी लोक नृत्य में कैथल को प्रथम, जींद व यमुनानगर को द्वितीय तथा अंबाला, रेवाड़ी एवं नूंह को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। रागिनी में हिसार प्रथम, कैथल व यमुनानगर द्वितीय तथा अंबाला, झज्जर एवं नूंह तृतीय स्थान पर रहे। हिंदी एकांकी में यमुनानगर प्रथम, फरीदाबाद व जींद द्वितीय, भिवानी, पलवल व कैथल तृतीय स्थान पर रहे। सितार वादन में कुरुक्षेत्र प्रथम, जींद को द्वितीय तथा पंचकूला तृतीय रहा। गिटार वादन में सिरसा प्रथम, कैथल व झज्जर द्वितीय तथा भिवानी व करनाल को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुए। तबला वादन में जींद प्रथम, भिवानी व कुरुक्षेत्र द्वितीय तथा करनाल व अंबाला को तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। हारमोनियम वादन में फरीदाबाद को प्रथम, कैथल व गुरुग्राम को द्वितीय तथा सिरसा व जींद को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन में रेवाड़ी प्रथम, फरीदाबाद द्वितीय तथा अंबाला तृतीय स्थान पर रहे। कथक में कैथल प्रथम, पंचकूला द्वितीय व अंबाला तृतीय स्थान पर रहा। कर्नाटकी शास्त्रीय गायन में रेवाड़ी प्रथम, गुरुग्राम द्वितीय स्थान पर रहा। बांसुरी वादन में पंचकूला प्रथम व भिवानी द्वितीय स्थान पर रहा। मृदंग वादन में रेवाड़ी प्रथम व हिसार को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। भरत नाट्यम में पंचकूला को प्रथम व गुरुग्राम को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कुचीपुड़ी में पानीपत प्रथम व पंचकूला को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। ओडिसी नृत्य में पंचकूला को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी महिला कॉलेज में चल रहे 23वें तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय युवा महोत्सव का रविवार को समापन
फोटो नंबर-1 से 4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed