फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कैथल की अदालतों में कामकाज रहा ठप

कैथल की अदालतों में कामकाज रहा ठप

Tue, 12 Sep 2017 12:28 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
कैथल की अदालतों में कामकाज रहा ठप
अदालतों में कामकाज रहा ठप
विज्ञापन

- झज्जर में डीएसपी ने किया था वकीलों से अभद्र व्यवहार
कैथल। जिला बार एसोसिएशन झज्जर के प्रदेश व्यापी वर्क सस्पेंड की कॉल पर कैथल की सभी अदालतों में कामकाज ठप रहा। झज्जर में एक डीएसपी द्वारा वकीलों के प्रतिनिधि मंडल के साथ दुर्व्यवहार करने के रोष स्वरूप यह निर्णय लिया गया था। कैथल के वकील अदालतों में पेश नहीं हुए, इससे दूर दूर से आने वाले मुवक्किलों को दिक्कत हुई। अदालतों में लगा कामकाज प्रॉक्सी कौंसिलों द्वारा निपटाया गया। वकीलों के चैंबर खाली नजर आए और अदालत परिसर में अन्य दिनों की तरह चहल पहल कम रही। जिला बार एसोसिएशन कैथल के प्रधान बलराज सिंह राजराणा ने बताया कि झज्जर में एक वकील के साथ मारपीट की शिकायत लेकर जिला बार एसोसिएशन झज्जर का प्रतिनिधि मंडल डीएसपी राजीव कुमार से बात करने गया था लेकिन डीएसपी ने उनकी बात सुनने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की बजाए उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसी बात के रोष स्वरूप कैथल की अदालतों में सोमवार को वर्क सस्पेंड रखा गया। जिला प्रधान ने कहा कि वकीलों पर हमले होना बहुत चिंता का विषय है। कैथल की बार इस मामले में झज्जर के वकीलों के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed