फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जमींदोज होने की कगार पर कैथल का इतिहास

जमींदोज होने की कगार पर कैथल का इतिहास

Sat, 29 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
जमींदोज होने की कगार पर कैथल का इतिहास
जमींदोज होने की कगार पर कैथल का इतिहास
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर में एतिहासिक स्थलों की हालत काफी दयनीय है। यहां स्थित इतिहास का प्रमाण देने वाले स्थलों के सुधार पर सरकार द्वारा कोई भी ध्यान न दिए जाने के कारण लोगों में काफी मायूसी है। हालांकि पूर्व सरकार के शासनकाल में मुगलकाल के अंतिम शासक भाई उदय सिंह के किले का तो जीर्णोद्धार किया गया था। लेकिन अब किला भगवान भरोसे है। यहां अब सिक्योरिटी गार्ड तक नहीं हैं। जिस कारण साफ-सफाई से लेकर संजोया गया इतिहास फिर से जमींदोज होने की ओर अग्रसर है। इसी के साथ किले से कुछ ही दूरी पर स्थित प्राचीन ऐतिहासिक बावड़ी पर सरकार द्वारा कोई ध्यान न दिए के कारण यह भी अपना अस्तित्व खोती जा रही है। जिससे यहां के लोगों को इसके के बारे में पूर्ण रुप में ज्ञान नहीं मिल पाता है।

जब कार्यक्रम होता है, तभी होती सफाई, बाद स्थिति ज्यों की त्यों
भाई उदय सिंह किला के परिसर में उसी समय सफाई की जाती है। जब यहां प्रशासन की ओर से कोई कार्यक्रम को करवाया जाना हो। यहां किसी सामाजिक या धार्मिक संस्था के द्वारा कोई आयोजन करवाना हो। ऐसे मौके पर भी जो संस्था यह आयोजन करवा रही है। वहीं सफाई का बीड़ा उठाती है। पहले यहां बाकायदा सिक्योरिटी गार्ड रखा गया था। लेकिन अब सिक्योरिटी गार्ड भी नहीं है। न ही कोई अन्य देखभाल करने वाला।
विज्ञापन


प्राचीन एतिहासिक स्थल बावड़ी को सरकार कर रही अनदेखा
शहर की एतिहासिक धरोहरों में से बावड़ी एक प्राचीन एतिहासिक स्थल है। बताया जाता है कि यहां स्नान करने से चरम रोग ठीक होते थे। यह काफी आकर्षक बनी हुई है। सात मंजिला बावड़ी के कुएं में हालांकि अभी भी पानी है। लेकिन उचित देखभाल न होने के कारण बावड़ी जीर्ण शीर्ण हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने बनाया था प्रपोजल, नहीं हुआ पास
कुछ वर्ष पहले बावड़ी के जीर्णोद्धार के लिए जिला प्रशासन द्वारा इसका प्रपोजल बनाया गया था। लेकिन सरकार द्वारा अनुमति न देने के कारण इसका जीर्णोद्धार होते होते रह गया।

सामाजिक संस्थाएं और शहरवासी सहयोग करें
इतिहासकार डॉ. कमलेश शर्मा ने बताया कि शहर में स्थित बावड़ी का प्रदेश में एक अलग स्थान है। इसकी पहचान को संजोकर रखने के लिए सामाजिक संस्थाएं व अन्य शहरवासी को अपना सहयोग करना चाहिए। यह सहयोग केवल कुछ रुपयों के चंदे व सफाई का योगदान देकर कर सकते हैं। तभी इसके एतिहासिक महत्व को खोने से बचाया जा सकता है।


डीसी सुनीता वर्मा ने कहा कि कैथल शहर एतिहासिक धरोहरों को लेकर एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यहां स्थित जिस भी एतिहासिक धरोहरों के सुधार की जरूरत है। इसके लिए जिला प्रशासन सरकार को पत्र लिखेगा। इसके सुधार के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed