फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   इंग्लेंड में खेलेगा अपना अशोक....

इंग्लेंड में खेलेगा अपना अशोक....

Mon, 19 Jun 2017 12:08 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
इंग्लेंड में खेलेगा अपना अशोक....
इंग्लैंड में खेलेगा अपना हरियाणा का अशोक
विज्ञापन


कमल कुमार
कैथल। रणजी में अच्छे प्रदर्शन के बाद कैथल के अशोक संधू का भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। अब वह अगले माह इंग्लैंड में होने वाली भारत-इंग्लैंड क्रिकेट मुकाबले में भाग लेंगे। इस चयन से पूरे परिवार में जश्र का माहौल है।
पूर्व में अंडर 16 ग्रुप में पहले जोनल क्रिकेट कैंप में अशोक संधु का चयन हुआ था। वह लगातार तीन साल तक अंडर 16 की टीम में खेलता रहा। इन मुकाबलों में प्रदर्शन के आधार पर अशोक का चयन जोनल कैंप के लिए हुआ। उसका चयन नेशनल क्रिकेट अकादमी कैंप बैंगलूरू में हुआ। लेफ्ट ऑर्म स्पिन अशोक संधु की ताकत है। गेंदबाजी की अलग हटकर तकनीक उसे दूसरे खिलाड़ियों से अलग करती है। गेंदबाजी में उसकी प्रतिभा को चयनकर्ताओं ने उस समय ओर ज्यादा पहचाना, जब नेशनल कैंप में 8 ओवर में बिना कोई रन दिए 4 विकेट लिए। नेशनल कैंप में अशोक संधु ने 8 ओवर मेडन डाले थे। इस उपलब्धि पर चयनकर्ताओं ने उसकी प्रतिभा को पहचाना। जिसके आधार पर उसका चयन हरियाणा की रणजी टीम में हुआ। रणजी में दो मैच खेले। जिसमें प्रदर्शन के आधार पर उसका चयन भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है।
विज्ञापन

जिला क्रिकेट संघ के सचिव विजय गोयल ने बताया कि अशोक संधु ने अंतर जिला क्रिकेट मुकाबले खेलने शुरू किए थे। धीरे-धीरे वह रणजी तक पहुंचा। जिसमें अच्छा प्रदर्शन होने पर उसका चयन नॉर्थ जोन मुकाबलों के लिए भी हुआ। इसी प्रदर्शन के आधार पर उसका अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए चयन हुआ है। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन भी इसके लिए बधाई की पात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक का सपना हुआ पूरा
अशोक ने पूर्व में अमर उजाला से बातचीत में कहा था कि अंडर-19 में चयन उसका सपना है। अब उसका चयन अंडर-19 टीम में हो गया है।

परिजनों में खुशी का माहौल
अशोक के पिता सतपाल सिंह सहित पूरे परिवार ने उसके चयन पर खुशी जताई है। अशोक के पिता सतपाल ने बताया कि अशोक बचपन से ही क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रहा है। शुरू में सिरसा में उसने कोचिंग ली। इसके बाद चंडीगढ़ में भीव पीसीए में ट्रेनिंग ली। वहां से नॉर्थ जोन में और बाद में रणजी में चयन हुआ। परिवार में उसका अंडर-19 में चयन होने पर खुशी का माहौल है। उसके पिता ने कहा कि उनके बेटे का सपना है कि वह एक दिन भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बने।


अशोक के कोच सुनील लोहान व विकास सहरावत ने कहा कि अशोक शुरू से ही मेहनती है। उसने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कई मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन किया है। अब यह बड़ी खुशी का विषय है कि सफलता की एक ओर सीढ़ी पार करते हुए उसका चयन अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है। सभी एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed