फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   6 month old girls brud found on the edge of the pon

तालाब के किनारे मिला छह माह की बच्ची का भ्रूण

Sat, 20 Jul 2019 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
6 month old girls brud found on the edge of the pon
गांव पिलनी में कपड़े में लिपटे भ्रूण की जांच करते हुए थाना प्रभारी धर्मपाल व ए एस आई सुरेश कुमार। - फोटो : Kaithal
डोगरा गेट पर नवजात बच्ची को पॉलिथीन में फेंकने की घटना को सप्ताह भी नहीं बीता की शनिवार को गांव पिलनी में तालाब के किनारे छह माह का भ्रूण मिला। जिससे एक बार फिर ममता व मानवता दोनों को शर्मसार कर दिया। पुलिस ने भ्रूण कब्जे में लेकर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह भ्रूण छह माह की लड़की का है, जिसको किसी अज्ञात ने कूड़े के ढेर में फेंक दिया था। भ्रूण मिलने की सूचना पर गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इस संबंध में पूंडरी पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कैथल नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। अस्पताल पहुंचे ग्रामीण सोमप्रकाश, अंकुश व अमन ने बताया कि शनिवार को सुबह हुई बरसात के कारण गांव में गोगा माड़ी के पास तालाब के साथ लगते घरों में पानी जमा होने लगा था। पानी को घर से बाहर निकालने के लिए ग्रामीण विक्रम सिंह वहां से गंदगी व कूड़े को हटा रहा था। इस दौरान उसे कपड़े में लिपटा भ्रूण दिखाई दिया। उसने आसपास के अन्य लोगों को इस बारे बताया तो ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची व भ्रूण को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

मधुबन भेजे डीएनए के सैंपल: मामले की जांच कर रहे अधिकारी एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि भ्रूण का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। उसके डीएनए के सैंपल फोरेंसिक लैब की डीएनए शाखा में जांच के लिए मधुबन भेजे गए हैं। पुलिस की ओर से मामले को लेकर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच में गांव की उन महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा जो कुछ दिन पहले तक गर्भवती थीं या हैं। उनके डीएनए के सैंपल भी जांच के लिए मधुबन भेजे जाएंगे। अगर किसी महिला का डीएनए भ्रूण के साथ मेल खाता है तो उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा गांव में दाईयों से भी जानकारी हासिल करने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि मामले में आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed