फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   5500 taken out of person's pocket, case registered

व्यक्ति की जेब से निकाले 5500, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
5500 taken out of person's pocket, case registered
कैथल। भागल जाने वाली रोडवेज की बस में सवार एक व्यक्ति की जेब से अज्ञात महिला 5500 रुपये निकाल कर ले गई। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ चीका थाना में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

भागल निवासी रामगोपाल ने बताया कि वह शिक्षा विभाग में सेवादार पद से सेवानिवृत्त है। वह सोमवार को चीका बैंक में पेंशन निकलवाने गया था। वह अपनी पेंशन की 20 हजार रुपये की राशि लेकर गांव लौट गया। जब उसने ढाई बजे घर जाकर पैसों की गिनती की तो 5500 रुपये कम मिले। वह पिछली सीट पर खिड़की के पास बैठा था। उसने रुपये कुर्ते की एक तरफ वाले जेब में डाले हुए थे। उसके पास एक महिला बैठी थी। उसने मुंह बांधा हुआ था। उसी महिला ने ही उसके रुपये निकाले हैं। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed