फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   550 participants showcased their talent in the athlete meet.

Kaithal News: एथलीट मीट में 550 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 06 Apr 2026 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 06 Apr 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
550 participants showcased their talent in the athlete meet.
एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय में एथलेटिक मीट के दौरान खेल से जुड़े रहने की शपथ लेते विद्यार्थी।
कैथल। एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय में एथलीट मीट का आयोजन किया गया। इसमें 550 प्रतिभागियों ने प्रतिभा दिखाई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय कैथल के कुलपति प्रो़ डॉ़ शमीम अहमद ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन की आवश्यकता है। स्वस्थ शरीर और दिमाग विकसित करने में खेल अहम भूमिका निभाते हैं। बच्चे हो या बड़े हमें खेल में भाग लेना चाहिए क्योंकि यह सभी की शारीरिक क्षमता और कौशल को विकसित करने और बनाए रखने में कारगर हैं।
विज्ञापन

ध्वजारोहण एवं मार्चपास्ट की प्रक्रिया विश्वविद्यालय चीफ एडमिन कप्तान अनिल कुमार एवं रामचंद के नेतृत्व में हुई। प्रो. शमीम ने दैनिक जीवन में खेल की महत्ता से अवगत करवाते हुए विद्यार्थियों को किसी एक खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। प्रो वाइस चांसलर डॉ़ देवेंद्र सिंह ढुल ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल से नेतृत्व विकास, आत्म विश्वास, सहयोग भावना जैसे गुणों का विकास होता है, जो जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए जरूरी हैं। डॉ़ अराधना एवं डॉ नीता कौशिक ने मंच संचालन किया। एथलीट मीट के पहले दिन छात्र - छात्राओं ने रोप स्किपिंग, योगा, दौड़, शॉट पुट, लॉन्ग जंप, डिसकस थ्रो आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय की इस एथलीट मीट में 550 प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह जानकारी विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ़ मनोज कुमार ने दी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय चेयरमैन संदीप चहल, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ़ संदीप चहल, विश्वविद्यालय कुलसचिव प्रो आर के गुप्ता, संकाय डीन डॉ़ एकता चहल, डॉ़ रेखा गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed