फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   52 students took part on the first day

Kaithal News: छात्रवृत्ति के लिए दी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
52 students took part on the first day
कैथल। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद और एचसीएल कंपनी के बीच करार के तहत 12वीं कक्षा पास कर चुके विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति के लिए पूंडरी के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा दी। इसमें सरकारी और निजी स्कूलों के 52 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। गैर तकनीकी प्रोफाइल के लिए बिना गणित विषय और तकनीकी प्रोफाइल के लिए 12वीं में गणित विषय वाले विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे शुरू हुई परीक्षा अपराह्न 3:30 बजे खत्म हुई। इसमें सफल होने पर विद्यार्थियों को 10 हजार रुपये प्रति माह छात्रवत्ति मिलेगी और साथ ही नामी कंपनियों में रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। परिणाम आने पर विद्यार्थियों को अवगत करवाया जाएगा। इस मौके पर जिला परियोजना संयोजक सुरेंद्र आर्य ने बताया कि एचसीएल टेक बी के कार्यक्रम के तहत यह परीक्षा 17 और 18 अप्रैल को निर्धारित की गई है। पहले दिन 52 विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। दूसरे दिन संख्या और ज्यादा रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों को रोजगार के साथ-साथ छात्रवृत्ति भी दी जाएगी।
विज्ञापन


समग्र शिक्षा अभियान के सहायक परियोजना अधिकारी कुशल कुमार ने बताया कि परीक्षा में चयनित हो चुके विद्यार्थियों को दोबारा यह परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं है। यदि पहले की परीक्षाओं में कोई विद्यार्थी दो बार बैठ चुका है परंतु सफल नहीं हुआ है तो उसको यह परीक्षा देने की अनुमति नहीं है। उन्होंने बताया कि पूंडरी खंड के लिए गणित प्राध्यापक सुशील कुमार को इस का नोडल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा देने वाले विद्यार्थी अपना मोबाइल या स्मार्टफोन साथ लेकर अवश्य आएं। परीक्षा के लिए इच्छुक विद्यार्थी मौके पर भी रजिस्ट्रेशन करके परीक्षा में बैठ सकते हैं। -सहायक परियोजना अधिकारी, कुशल कुमार, समग्र शिक्षा अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed