{"_id":"5c6aff6fbdec224c974d15b8","slug":"51550516079-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पार्षदों ने किया जिला अध्यक्ष के आश्वासन पर धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पार्षदों ने किया जिला अध्यक्ष के आश्वासन पर धरना समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पार्षदों ने जिला अध्यक्ष के आश्वासन पर धरना समाप्त किया
सिटी स्क्वायर मामले में एफआईआर व अन्य मांगों को लेकर तीन दिन से धरना दे रहे थे पार्षद
फोटो संख्या-34
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सिटी स्क्वायर मामले में एफआईआर दर्ज करवाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर नगर परिषद कार्यालय में धरना दे रहे पार्षदों ने भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया है। जिला अध्यक्ष ने शीघ्र ही मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
नगर परिषद में सिटी स्क्वायर मामले की जांच के बाद एफआईआर दर्ज करने, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को पहली किश्त जारी करने, शहर में बदहाल सीवरेज व्यवस्था में सुधार सहित अन्य मांगों को लेकर पार्षद पिछले तीन कार्य दिवसों में नगर परिषद भवन में धरने पर बैठे हैं। सोमवार को भी पार्षदों ने धरना शुरू किया। जिसकी सूचना मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अशोक गुर्जर धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने धरना दे रहे पार्षदों को आश्वासन दिया कि सरकार द्वारा सिटी स्क्वायर मामले की जांच के लिए निर्देश दिए जा चुके हैं। कुछ ही दिनों में इस मामले में यथासंभव कार्रवाई होगी। इसलिए पार्षद अपना धरना समाप्त कर दें। अन्य कार्यों के लिए भी अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा रहे हैं। इस आश्वासन के बाद पार्षदों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। धरना दे रहे पार्षदों में पूर्व चेयरमैन यशपाल प्रजापति, ज्योति सैनी, प्रवीण ऊर्फ काला सांघन, प्रतिनिधि धर्मबीर भोला, वरुण मित्तल, संजय गर्ग, प्रवीण सिंगला शामिल थे। पूर्व चेयरमैन यशपाल प्रजापति ने बताया कि शीघ्र ही पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल को साथ लेकर चंडीगढ़ में विभागीय अधिकारियों से मिलेगा। साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलने का समय लिया जाएगा। उनके सामने सारी स्थिति रखी जाएगी।