{"_id":"5bf05f28bdec2269a41509c6","slug":"51542479656-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी निकासी को लेकर गांव पिंजुपूरा में नहीं पहुंचा कोई अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी निकासी को लेकर गांव पिंजुपूरा में नहीं पहुंचा कोई अधिकारी
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी निकासी की समस्या देखने भी नहीं पहुंचे अधिकारी
- पानी निकासी की समस्या से जूझ रहे गांव पिंजुपूरा के ग्रामीण
फोटो नंबर-29
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। गांव पिंजुपूरा में पानी की निकासी की समस्या ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी है। ग्रामीणों सहित सरपंच प्रतिनिधि तरसेम, रामकिशन, संदीप, राजा राम, लिल्ला राम, राजेश, हरि सिंह, शमशेर, राजेश, संजू ने बताया कि गत दिनों एसडीएम से पानी निकासी की समस्या के स्थायी समाधान की गुहार लगाने के बाद भी समाधान के लिए काई अधिकारी गांव में हालात जांचने नहीं पहुंचा। गांव का गंदा पानी पहले हेड़ी वाला तालाब में जाता था लेकिन वह ओवर फ्लो हो चुका है। पानी निकासी का कोई समाधान नहीं होने के कारण ग्रामीण नाके लगाकर गंदा पानी घरों के आगे ही रोकने को मजबूर हैं। गंदे पानी को लेकर कई बार ग्रामीणों में आपसी झगड़ा तक हो चुका है तथा तनाव की स्थिति बनी हुई है।
इस मामले में बीडीपीओ रोजी ने बताया कि हाईवे से लगते गांवों में पानी निकासी को लेकर समस्याएं आ रही हैं। गांव पिंजुपूरा में कर्मचारियों से पानी निकासी के बारे में रिपोर्ट ली गई है। पानी निकासी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए पाइप लाइनें दबाकर ड्रेन में डाला जाता है। लेकिन पंचायत के पास उचित फंड नहीं है। राशि स्वीकृति के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र प्रेषित किया गया है। सोमवार को मौके का मुआयना किया जाएगा। जैसे ही फंड स्वीकृत हो जाएगा, निकासी का स्थायी समाधान करवा दिया जाएगा।