{"_id":"5bc626d5bdec2269351db6ee","slug":"51539712725-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्ड मेडल जीत कर लौटे हरविंद्र का विधायक ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्ड मेडल जीत कर लौटे हरविंद्र का विधायक ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
गोल्ड मेडल जीत कर लौटे हरविंद्र का विधायक ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत
फोटो नंबर-47
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित हुए पैरा एशियन गेम में तीरदांजी में गोल्ड मेडल जीत कर स्वदेश लौटे गुहला के युवक हरविंद्र सिंह का सोमवार देर रात को दिल्ली एयरपोर्ट पर हलका विधायक कुलवंत बाजीगर, मंगत राम संधू, तरसेम गोयल ने स्वागत किया। विधायक ने बताया कि मंगलवार को प्रधानमंत्री ने हरविंद्र सिंह से मुलाकात कर उन्हें जीत की बधाई दी है। विधायक ने कहा कि गुहला के किसी युवा ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर हलके का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। यह पूरे गुहला हलके के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि हरविंद्र सिंह ने गोल्ड मेडल जीतकर देश के साथ साथ अपने प्रदेश, जिला, हलका व अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। हरविंद्र सिंह का विजयी जलूस कैथल से शुरू हो पहले चीका शहीद ऊधम सिंह चौंक चीका पहुंचेगा।