{"_id":"5bb1172d867a557f5d4c48f1","slug":"51538332461-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षण संघर्ष समिति के 12 नेताओं को लिया पुलिस ने हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के 12 नेताओं को लिया पुलिस ने हिरासत में
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के 12 नेताओं को लिया पुलिस ने हिरासत में
शनिवार शाम हिरासत में लेकर रविवार 5 बजे छोड़ा
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यू के कार्यक्रम का विरोध करने के लिए गांव बिछपड़ी जा रहे थे समिति के नेता
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के फैसले अनुसार वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के कार्यक्रम का विरोध करने के लिए जा रहे समिति के नेताओं को शनिवार को ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें पूरे 24 घंटे बाद रविवार शाम पांच बजे रिहा किया गया।
समिति के नेता बलवान कोटड़ा ने बताया कि समिति के फैसले के अनुसार वे अपने साथियों कुलदीप गढ़ी, अमरजीत सौंगरी, रघुबीर चहल के साथ पूंडरी की ओर से व अमरनाथ सरपंच नरडछ़, सुभाष भागल व रत्न भागल सहित 12 लोगों को तितरम पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया। उन्हें आशंका थी कि सरकार इस तरह से विरोध को कुचलने का प्रयास करेगी। जिस कारण वे शनिवार को ही बिछपड़ी गांव के लिए निकल गए थे। लेकिन उनके मोबाइल नंबर ट्रेस किए जा रहे थे और गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें पूंडरी में ही हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद उन्हें तितरम पुलिस थाना लाया गया। जहां से रात को सिविल पुलिस थाने में रखा गया। इसके बाद रविवार को सांय पांच बजे रिहा किया। सरकार बेशक विरोध को दबाने का प्रयास करे, लेकिन जब तक समिति की मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।