फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जेल के पीछे कचरा डालने गए कर्मचारियों का किया विरोध, वापिस लौटे

जेल के पीछे कचरा डालने गए कर्मचारियों का किया विरोध, वापिस लौटे

Fri, 28 Sep 2018 12:14 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
जेल के पीछे कचरा डालने गए कर्मचारियों का किया विरोध, वापिस लौटे
जेल के पीछे कचरा डालने गए कर्मचारियों का किया विरोध, वापिस लौटे
विज्ञापन

शहर के बढ़ रही कचरा निस्तारंण की समस्या, अब लोगों के घरों के बाहर से भी कचरा उठना हुआ बंद
फोटो नंबर-16
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव खुराना रोड पर स्थित डपिंग यार्ड पर कचरा न डलना अब नपा के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए गले की फांस बनती जा रही है। नपा में तैनात कचरा उठान की गाडियों के सफाई कर्मचारी शहर के यदि कहीं भी कचरा डालते है तो वहीं उनका विरोध होना शुरु हो जाता है। इसी कड़ी में वीरवार को सुबह गोपाल गोशाला के समीप जेल के पीछे जब नपा के कर्मचारी कचरा डालने गए तो यहां पर मौजूद लोगों ने कर्मचारियों का विरोध करना शुरु कर दिया। जिसके बाद इन कर्मचारियों को यहां से खाली हाथ लौटना पड़ा। इसी तरह से पहले भी सेक्टर 21 व चंदाना गेट पर भी कूड़ा डालने गए कर्मचारियों का विरोध हो चुका है। इसके साथ ही नपा के डपिंग यार्ड में पहले से ही किसानों द्वारा किए गए विरोध के चलते यहां पर कचरा नहीं डाला जा रहा है। जिससे शहर में कचरा निस्तारंण की समस्या बढ़ गई है।
मुख्य सफाई निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने बताया कि वीरवार को कुछ कर्मचारी नपा की जमीन में ही कचरा गिरान के लिए गए थे। लेकिन यहां पर स्थित गोशाला के सदस्य व यहां रहने वाले अन्य कुछ लोगों ने विरोध करना शुरु कर दिया जिससे यहां हल्की नौंक झौंक भी हुई। लेकिन यहां पर किसी तरह से मामला शांत हुआ। कचरे की समस्या अब विक्राल बन चुकी है लेंकिन इसमें कोई अधिकारी मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहा है और न ही शहर के लोग हमारा साथ दे रहे है।
विज्ञापन

अब लोगों के घरों के बाहर से भी कचरा उठना हुआ बंद:-
शहर का कचरा अपनी नियमित जगह पर नहीं डलने से परेशानी हो राही है वहीं अब लोगों के घरों से कचरा उठाने भी परेशानी हो रही है। अब लोगों के साथ पार्षदों में भी रोष है। वार्ड नंबर दो के पार्षद विनोद सोनी ने कहा कि अब तो डोर टू डोर कचरा उठाने की प्रकिया भी काफी धीमी हो चुकी है। कई बार तो कचरे का उठान भी नहीं होता है। यह सब तो डपिंग स्टेशन पर कचरा नहीं डाला जा रहा है। लेकिन लोगों को सुविधा नहीं मिलेगी तो उनमें रोष ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed