{"_id":"5b9d524f867a557ffd368cb1","slug":"51537036879-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमिस्टों की दुकान पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमिस्टों की दुकान पर छापा
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केमिस्टों की दुकान पर छापेमार कार्रवाई, कैथल व गुहला-चीका में छापे मारे
ड्रग्स विभाग ने की जांच
नशीली वस्तुओं की जांच, दो-तीन दिनों तक जारी रहेगी छापेमार कार्रवाई
पुलिस ने भी लिखा सीएमओ को पत्र
डीसी ने दए थे अमर उजाला की खबर पर छापेमार कार्रवाई के आदेश
कैथल में 7 दुकानदारों को बिना नियमानुसार दवाएं रखने पर नोटिस जारी
फोटो संख्या-42
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर में लगातार बढ़ रहे ड्रग्स व नशीले पदार्थों के प्रचलन पर अमर उजाला की मुहिम पर डीसी के आदेशानुसार ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर ने दो दिनों में कैथल व गुहला में छापेमार कार्रवाई की। जिसमें अनियमितता पाए जाने पर 13 दवा दुकान संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसके बाद इनके खिलाफ आगामी कार्रवाई होगी। हालांकि कोई नशीली दवा किसी के पास से नहीं मिली है।
विदित रहे कि कैथल शहर में ही नशेड़ियों ने अनेक ठिकाने बनाए हुए हैं। जहां बिना पुलिस के खौफ के नशेड़ी सरेआम ड्रग्स लेते हैं और स्मैक पीते हैं। नशे के लगातार बढ़ रहे प्रचलन से कई कॉलोनियों में लोग भी परेशान हैं। बस अड्डे के निकट स्थित मार्केट के दुकानदारों ने भी वहां खाली पड़ी बिल्डिंग में नशे के कारोबार पर रोष जताया है। अमर उजाला द्वारा इस संबंध में लगातार दो दिनों तक ग्राउंड रिपोर्ट प्रकाशित की गई। जिस पर डीसी ने कड़ा संज्ञान लिया था। डीसी धर्मवीर सिंह ने सी एमओ को शहर में बिक रही नशीली दवाओं पर रोक के निर्देश दिए थे। साथ ही उन्होंने कहा था कि वे पुलिस अधिकारियों से भी बात करेंगे कि इस पर अंकुश लगाया जाए। डीसी के आदेश पर सीएमओ ने ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर को नशीली दवाओं की बिक्री के लिए कहा गया। जिस पर ये छापेमार कार्रवाई हुई हैं।
कैथल शहर व चीका में छापेमार कार्रवाई : ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर प्रवीण कुमार ने शुक्रवार व शनिवार को कैथल शहर व गुहला चीका में छापेमार कार्रवाई कर केमिस्ट की दुकानों की जांच की। कैथल में नए बस अड्डे के आस-पास स्थित करीब 7 केमिस्ट दुकानों पर छापेमार कार्रवाई की गई। इसके बाद गुहला-चीका में 9 दुकानों की जांच की गई। ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर प्रवीण कुमार ने बताया कि दोनों शहरों में केमिस्ट दुकानों पर छापेमार कार्रवाई की जारी है। कैथल में 6 दुकानदारों की जांच में दवाओं के बिल आदि नहीं मिल पाए। जिनके लिए उन्हें नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा गुहला-चीका में भी 7 दुकानदारों द्वारा दवाएं रखने के संबंध में आवश्यक कागजात न दिखाए जाने के कारण उन्हें नोटिस जारी किया गया है। दोनों जगह कोई प्रतिबंधित दवा या नशीली दवाएं नहीं मिली हैं। नोटिस जारी करने के बाद उनसे जवाब मांगा जाएगा, जवाब के बाद अगली कार्रवाई होगी। यह जांच प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।