{"_id":"5b6743c84f1c1b61508b74ba","slug":"51533494216-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिवाईज्ड-स्थानीय पृष्ठ के लिए प्रस्तावित लीड...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिवाईज्ड-स्थानीय पृष्ठ के लिए प्रस्तावित लीड...
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा सत्र में उठाया जाएगा छात्र संघ चुनाव का मामला : अभय चौटाला
अभय चौटाला ने कहा -सरकार ने नहीं सुनीं तो धज्जियां उड़ा देंगे
कार्यकर्ताओं को प्रचार के लिए 5 मंत्र
दिग्विजय चौटाला ने अपने दादा व पिता के बलिदान को याद कर सहारा देने वालों का आभार जताया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। विपक्ष के नेता अभय चौटाला ने कहा कि विधानसभा सत्र में हरियाणा में छात्र संघ चुनाव का मुद्दा उठाया जाएगा। युवाओं की प्रमुख मांग इस चुनाव को प्रत्यक्ष ही करवाया जाएगा। यदि सरकार ने नहीं मानीं तो सरकार की धज्जियां उड़ा देंगे। अभय चौटाला दिग्विजय चौटाला के संयोजन में आयोजित इनसो के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के आदेशानुसार पांच बातों का प्रचार करें। जो सत्ता में आने पर इनेलो द्वारा लागू की जाएंगी। इनमें बुजुर्गों को 2500 रुपये पेंशन, बेरोजगारों को 15 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता, गरीबों का 10 लाख तक का कर्ज माफ, गरीब की बेटी की शादी में 5 लाख रुपये तक का कन्यादान, बिजली की 10 की बजाए प्रति यूनिट 5 रुपये की दर से बिल बनाने व घरों के बिजली मीटर अंदर लगाए जाएंगे। कार्यकर्ता मोबाइल फोन चलाते समय इन वादों को जनता तक पहुंचाएं। एक दूसरे का विरोध न करें। एक दूसरे को नीचा दिखाने की बजाए एकजुटता का परिचय दें। सत्ता परिवर्तन के लिए एकजुटता जरूरी है। चौधरी देवी लाल के जन्मदिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की अनुमति से ये पांच वादे किए गए हैं। इनका ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें। भाजपा सरकार से सभी वर्ग दुखी हैं। रोजगार देने, 15-15 लाख रुपये देने सहित अधिकतर वादे जुमले साबित हुए हैं। जिस तरह से ताऊ देवी लाल ने न्याय युद्ध लड़ा था, उसी तरह से एक बार फिर से सत्ता प्राप्ति के लिए एकजुट होकर भाजपा के अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी होगी।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए दिग्विजय चौटाला ने अपने दादा ओमप्रकाश चौटाला व पिता डॉ. अजय चौटाला को याद किया और कहा कि वे कुछ हजार लोगों को रोजगार देने के कारण जेल में हैं। लेकिन उनका कहना है कि एक बार सत्ता आ जाए तो वे हरियाणा के हर घर में रोजगार देंगे। इसके लिए चाहे 100 साल की भी सजा क्यों न हो जाए। कार्यक्रम को संतोष दहिया, प्रदीप देशवाल, प्रो. रणधीर चीका, उमेद लोहन, परमिंद्र ढुल, बलराज नौच ने भी संबोधित किया। मंच संचालन धर्मबीर कैमिस्ट ने किया। इस अवसर पर रोशन ढांडा, अनिल ढुल, अनिल बालकिया, राजू पाई, जिला प्रवक्ता एडवोकेट हरदीप सिंह, संपूर्ण कोयल, जसविंद्र खैरा, अमित बोधला, जसवंत कोयल, कश्मीरा नैन, विक्रम मेवली, रणदीप कौल, कृष्ण शेरगढ़, चंद्रभान दयौरा, हरिकिशन सैनी, धर्मपाल छौत, बलवान कोटड़ा, रणधीर कौल, संजय जागलान, राजू जुलानी खेड़ा आदि मौजूद थे।
मैं गद्दार नहीं, गद्दार सुरजेवाला के साथ मिलकर राजनीति करने वाले : पूर्व युवा जिला अध्यक्ष बलराज नौच ने कहा कि कुछ लोग उन्हें गद्दार कह रहे हैं। लेकिन वे गद्दार नहीं। बल्कि गद्दार वे लोग हैं, जो सुरजेवाला के साथ मिलकर राजनीति करते हैं।