फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   हंगामेदार रही नगर परिषद की बैठक, पार्षदों ने धारा 35 के तहत हुए विकास कार्यों का किया विरोध

हंगामेदार रही नगर परिषद की बैठक, पार्षदों ने धारा 35 के तहत हुए विकास कार्यों का किया विरोध

Tue, 28 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
हंगामेदार रही नगर परिषद की बैठक, पार्षदों ने धारा 35 के तहत हुए विकास कार्यों का किया विरोध
नप की बैठक में हंगामा, भाजपा-कांग्रेस समर्थक पार्षदों में हुई तीखी नोक झोंक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नगर परिषद भवन में सोमवार को हुई हाउस की बैठक हंगामेदार रही। विकास कार्यों में भेदभाव को लेकर भाजपा द्वारा मनोनीत पार्षदों व कांग्रेस समर्थक पार्षदों में तीखी नोक-झोंक हुईं। कई पार्षदों ने पार्क व चुनिंदा वार्डों में धारा 35 के तहत हुए सुधार कार्यों का विरोध किया। साथ ही कई प्रकार के ठेकों को छोड़े जाने का विरोध किया। एक घंटा 10 मिनट चली बैठक में कुल एक करोड़ के नए विकास कार्यों व पिछली बैठक में चर्चा की गई। चार करोड़ के विकास कार्यों को पूरा करवाने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यकारी चेयरमैन डा. पवन थरेजा की अध्यक्षता में नगर परिषद भवन में सुबह साढ़े ग्यारह बजे बैठक शुरू हुई। जिसमें कई बार पार्षद भिड़ते नजर आए।
भाजपा व कांग्रेस समर्थक पार्षद भिड़े : मनोनीत पार्षद एडवोकेट रमेश गुप्ता द्वारा सरकार को हाउस की बैठक के बारे जानकारी देने की बात पर कांग्रेस गुट के सभी पार्षद भड़क गए। जिस पर पार्षद मोहन व गुप्ता के बीच तीखी नोंक झोंक भी हुई। मोहन शर्मा व पार्षद वीरेंद्र बिल्लू ने उन्हें बैठक से बाहर जाने के लिए कहा। जिस पर पूर्व चेयरमैन यशपाल प्रजापति ने उनका बीच-बचाव किया। पार्षद वीरेंद्र ने कहा कि यदि वे सरकार की निगरानी कमेटी के प्रतिनिधि के तौर पर बैठक में भाग ले रहे हैं तो बेशक बाहर चले जाएं। केवल बतौर पार्षद वे बैठक में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

ये प्रस्ताव पारित हुए :- बैठक में प्रत्येक वार्ड में पांच लाख रुपये की लागत से स्ट्रीट लाइट लगाने, धारा 35 के तहत हुए विकास कार्यों का पार्षदों को ब्यौरा देने, प्रत्येक वार्ड में पार्षदों के नाम पर स्टील की नेम प्लेट लगाने, माता गेट पर बाबा लक्की शाह चौक बनवाने, विद्कदयार झील में मछली पालन के टेंडर को दोबारा लगाने, जीएसटी के लागू होने से पहले हुए कार्य पर जीएसटी के लगनेे के पर इसकी राशि को देने, हाउस में रिक्त स्टाफ पदों को भरने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेके का विरोध किया :- वार्ड नंबर दो के पार्षद विनोद सोनी ने एसएम इंटरप्राइजेज के रद न होने का मुद्दा हाउस में रखा। जिस पर अधिकतर पार्षदों की सहमति बनी। सोनी ने कहा कि करीब छह माह पूर्व हुई हाउस की बैठक में पारित हुए प्रस्ताव पर अभी तक काम पूरा नहीं हुआ है। समय खत्म होने के बावजूद भी सफाई का टेंडर उसकी कंपनी को दिया गया है। वार्ड नंबर आठ के पार्षद राकेश सरदाना ने कहा कि सभी पार्षद ईओ से उम्मीद करते है कि जो कार्य पार्षद उनसे कहेंगे वह पूरा होंगे।
सफाई कर्मचारियों के नाम पर साढ़े सात लाख के झोल का आरोप :- वार्ड नंबर चार की पार्षद निशा गर्ग ने कहा कि ईओ द्वारा वार्डों के लिए 30 सफाई कर्मचारियों को नियुक्त किया गया। 23 कर्मचारियों को हुडा में लगाया गया और बाकी सात कर्मचारी कार्यालय में लगाए हैं। जिस पर ईओ ने किसी भी पार्षद की कोई सलाह नहीं ली। इन 30 कर्मचारियों को साढे़ सात लाख रुपये का वेतन भी दे दिया गया।
शहर में ठप पड़े हैं विकास कार्य :- वार्ड नंबर 29 के पार्षद वीरेंद्र सैनी ने कहा कि कांग्रेस के समय में पांच वर्ष पहले प्रदेश में 2250 करोड़ रुपये से हुए विकास कार्यों में आने वाला शहर कैथल वर्तमान में बिजली, लाइट, पानी व सड़कों पर टंकियों पर चल रहा है। यह काफी निंदनीय है।
सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं :- वार्ड नंबर 28 के पार्षद मोहन शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने वार्ड में वाईफाई व सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग रखी है। जिस पर 10-10 लाख रुपये की ग्रांट पास होनी है। इस मांग को पूरा कर लिया गया है।
वार्ड नंबर एक की पार्षद किरण भान ने कहा कि उसके वार्ड में प्राइमरी स्कूल खोलने की मांग, सिरटा रोड पर 33 केवी की बिजली की तार को हटानेे की मांग रखी गई है।

ये पार्षद रहे मौजूद :- हाउस की बैठक में कार्यकारी चेयरमैन डा. पवन थरेजा, पूर्व चेयरमैन यशपाल प्रजापति, दीपक शर्मा, बबिता बबिता मित्तल, प्रवीण शर्मा, निशा गर्ग, राकेश सरदाना, संजय भौरिया, किरण भान, विनोद सोनी, महेंद्रो देवी, रमा मित्तल, सुनीता, सोनिया कश्यप, संतोष भोला, विरेंद्र उर्फ बिल्लू, गौरव ढुल, कुलदीप सैनी, वेद, बलजीत रंगा, शशी किरण, तृप्ता सचदेवा, हरजिद्र, नरेश मित्तल, नरेश कुमार महेंद्र थरेजा, पूजा अग्रवाल, रेखा, एडवोकेट राकेश गुप्ता, जितेंद्र ठकुराल, बृजमोहन आदि मौजूद रहे।

धारा 35 के तहत हुए विकास कार्यों के विरोध में उतरे पार्षद
हाउस में इस नियम के तहत हुए कार्यों का पार्षदों को ब्यौरा देने का प्रस्ताव पास
मनोनीत पार्षद सरकार को रिपोर्ट देने की बात पर भड़के पार्षद,

फोटो नंबर-16 से 25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed