फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   आखिर कब पहुंचाओगे स्कूलों में पुस्तकें सीएम साहब...

आखिर कब पहुंचाओगे स्कूलों में पुस्तकें सीएम साहब...

Thu, 20 Jul 2017 12:11 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
आखिर कब  पहुंचाओगे स्कूलों में पुस्तकें सीएम साहब...
आखिर कब पहुंचाओगे स्कूलों में पुस्तकें सीएम साहब
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल, कलायत। नए शैक्षणिक सत्र को शुरू हुए साढ़े 3 माह से अधिक का समय हो गया है लेकिन अभी तक भी काफी संख्या में ऐसे स्कूल ऐसे हैं, जहां पुस्तकें नहीं पहुंची हैं। बच्चे मुख्यमंत्री से सवाल कर रहे हैं किआखिर सीएम साहब कब पहुंचाओगे स्कूलों में पुस्तकें। कई स्कूलों में पहली, चौथी व 5वीं कक्षाओं की किताबों के अभाव में बच्चे खाली बैठने को मजबूर हैं।
ग्रीष्मावकाश जब समाप्त होने को आया तो उस समय विभागीय अधिकारियों द्वारा कहा जा रहा था कि पहली जुलाई को हर बच्चे के हाथ में पुस्तकें होगी। इस बात को ध्यान में रखते ही खंड स्तर पर तैनात अधिकारी ने सभी स्कूलों के मुखिया को संपर्क में रहने के निर्देश जारी किए थे ताकि जैसे ही किताबें पहुंचे उन्हें स्कूल में उतरवाया जा सके। अब जबकि इस बात को भी 3 सप्ताह होने का आ गए है मगर आज भी बच्चे बिना किताबों के ही स्कूलों में आ रहे है। अभिभावकों का कहना है कि जब सरकार द्वारा गत शैक्षणिक सत्र की छात्र संख्या पहले ही ले ली जाती है तो फिर शैक्षणिक सत्र शुरू होने के साढ़े 3 माह बाद भी बच्चों को किताबें क्यों नहीं मिली।
विज्ञापन

विभाग नहीं दे सका किताबें तो शुरू कर दिया कैचअप प्रोग्राम- स्कूल के अध्यापकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दो महीने तक चलने वाले कैचअप प्रोग्राम का शुरू करने का पीछे सरकार की किताबें न होना था। जब सरकार किताबें नहीं पहुंचा सकती तो अपनी कमी का छुपाने के लिए कैचअप प्रोग्राम शुरू कर दिया ओर दो महीने तक इसी में लगाए रखा। लेकिन इसके बाद भी एक महीना ओर बीत जाने के बाद विद्यार्थियों की किताबें स्कूलों में नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा सातवीं की पंजाबी की पुस्तकें व छठी की होम साइंस की नहीं है पुस्तकें-अभी तक जिले स्कूलों में पंजाबी के विद्यार्थियों को पुस्तकें नहीं मिली है। राजकीय कन्या स्कूल में सातवीं की कक्षा की करीब 50 छात्राएं पुस्तकों के बिना बैठी है। इसके अलावा छठी कक्षा की काफी छात्राओं को होम साइंस की पुस्तकें नहीं मिली है। पंजाबी की छात्रा आसू, मनीषा, वीरकौर, खुशबू, पूनम, भावना, अनुष्का ने बताया कि उनको अभी तक पंजाबी की पुस्तकें नहीं मिली है। जबकि उनका 24 जुलाई से परीक्षाएं शुरू होने जा रही है। ऐसे में परीक्षाओं की तैयारी कैसे संभव है।
24 जुलाई को होनी विद्यार्थियों की मासिक परीक्षा:-शिक्षा विभाग द्वारा पहली से 8वीं कक्षा में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों की परीक्षा लेने का प्रावधान भी किया हुआ है ताकि बच्चों के शैक्षणिक स्तर का पता चल सके। अब जबकि स्कूलों में किताबें पहुंची ही नहीं वहीं शिक्षा विभाग ने माध्यमिक स्तर की परीक्षा लेने के लिए 24 जुलाई निर्धारित की हुई है। अभिभावकों का कहना है कि बिना पुस्तकों के परीक्षा लेने का औचित्य ही क्या है। जब बच्चों ने कुछ सीखा ही नहीं तो वे परीक्षा में लिखकर भी क्या आएंगे।
स्कूलों में किताबें न पहुंचने का मामला अधिकारियों के है संज्ञान-बीईओ
खंड शिक्षा अधिकारी महेश चंद ने बताया कि प्राइमरी विंग की जिन कक्षाओं की किताबें अभी स्कूलों में नहीं पहुंची उसकी सारी जानकारी विभागीय उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है। 24 जुलाई को किस प्रकार से परीक्षा लेनी है तथा किन कक्षाओं की परीक्षा ली जानी है अभी इस बारे समुचित जानकारी उनके संज्ञान में नहीं आई है। जो भी विभागीय निर्देश होंगे उनकी पूरी तरह से अनुपालन किया जाएगा।

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही ने बताया कि कक्षा पहली, चौथी व पांचवीं की पुस्तकें अभी तक नहीं आई है। पुरानी पुस्तकों से काम चलाया जा रहा है। पुस्तकें न पहुंचने के बारे में विभाग को सूचित कर दिया है। जल्द ही पुस्तकें आने की उम्मीद है। उन्होंने अध्यापकों को निर्देश दिए है 24 जुलाई से शुरू होने वाली परीक्षाओं में केवल उसकी ही परीक्षा ले जो केवल पढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed