फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ग्राम पंचायत ने शुरु किया अतिक्रमण हटाओ अभियान

ग्राम पंचायत ने शुरु किया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Tue, 18 Jul 2017 12:07 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत ने शुरु किया अतिक्रमण हटाओ अभियान
ग्राम पंचायत ने शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। ग्राम पंचायत सीवन ने अल्टीमेटम के बाद सोमवार को जेसीबी से कैथल पटियाला मेन रोड पर बने बड़े नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद सरपंच प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह खारा ने बताया कि कई दिनों से सीवन मेन रोड के दोनों और बने नाले ओवरफ्लो हो चुके थे। फिरोजपुर रोड पर पिछले एक माह से नाला लीक होने से कन्या स्कूल की छात्राओं को व आने जाने वाले लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। इस बारे में उनकी शिकायत सीएम विंडो, कष्ट निवारण समिति व डीसी को दी गई। डीसी के आदेश पर गांव में नाले के ऊपर से अतिक्रमण हटाने के लिए मुनियादी करवाई गई थी। नालों की सफाई के लिए अतिक्रमण हटाया गया है। दुकानदारों ने दुकानों के आगे लेंटर डाल कर पूरी तरह नाले बंद कर दिए थे। साथ ही दुकानों के आगे दस से पंद्रह फुट तक सामान रख कर अतिक्रमण कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed