फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   515 pregnant women, 3002 children will be vaccinated in the first phase

Kaithal News: पहले चरण में 515 गर्भवती, 3002 बच्चों का होगा टीकाकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
515 pregnant women, 3002 children will be vaccinated in the first phase
कैथल। स्वास्थ्य विभाग जिले में सात अगस्त से मिशन इंद्रधनुष 5.0 शुरू किया जाएगा। प्रथम चरण में सात से 12 अगस्त के दौरान 395 कैंपों में 515 गर्भवती महिलाओं व 3002 बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने इस संबंध में अधिकारियों की बैठक लेकर टीकाकरण को शत-प्रतिशत लागू करवाने के लिए आदेश भी जारी किए।
विज्ञापन


सिविल सर्जन ने कहा कि पहले चरण में सात से 12 अगस्त, दूसरे चरण में 11 से 16 सितंबर व तीसरे चरण में 16 से 21 अक्तूबर तक टीकाकरण किया जाएगा। इस अभियान के तहत जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण से वंचित लाभार्थियों को कवर किया जाएगा कहा कि मिशन इंद्रधनुष के तहत किए गए जाने वाले टीकाकरण का पूर्ण रिकार्ड यूविन पोर्टल पर ऑनलाइन किया जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मत्रांलय, भारत सरकार द्वारा कोविन पोर्टल के बाद अब यूविन पोर्टल लांच किया गया है। इस पर टीकाकरण का पूरा रिकार्ड ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा व लाभार्थी अपना टीकाकरण प्रमाण पत्र ऑनलाइन ही प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन


यूविन पोर्टल पर टीकाकरण की महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आगामी टीका कब व कहां लगना है, ये जानकारी एसएमएस द्वारा सभी लाभार्थियों को दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण से वंचित लाभार्थियों का डाटा एकत्रित करने के लिए सर्वे करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की टीमें घर-घर जाकर सर्वे का कार्य कर रही है। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवराज सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed