{"_id":"652d9684316eb3b36d00336b","slug":"51-centers-made-for-group-d-cet-kaithal-news-c-18-1-knl1004-243605-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ग्रुप डी सीईटी के लिए बने 51 केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ग्रुप डी सीईटी के लिए बने 51 केंद्र
Tue, 17 Oct 2023 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से 21 एवं 22 अक्तूबर को ग्रुप डी के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा सीईटी परीक्षा-2023 का आयोजित की जाएगी। जिले में बनाए गए 51 केंद्रों में 74 हजार 880 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी।
इसी कड़ी में डीसी प्रशांत पंवार ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में सीईटी परीक्षा की तैयारी के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इससे पहले मुख्य सचिव संजीव कौशल ने भी सीईटी परीक्षा को लेकर सभी उपायुक्तों को आवश्यक निर्देश भी दिए। डीसी प्रशांत पंवार ने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से जारी परीक्षा के कार्यक्रम के अनुसार 21 व 22 अक्तूबर को प्रात: कालीन व सायं कालीन सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) परीक्षा -2023 का आयोजन किया जाएगा।
परीक्षा को पारदर्शी एवं नकल रहित संपन्न करवाने के लिए अनेक कदम उठाए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की जांच की जाएगी तथा बायोमैट्रिक मशीन पर उपस्थिति दर्ज की जाएगी। परीक्षा केंद्रों में मोबाइल जैमर, सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे तथा वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। इसके साथ-साथ संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों में लाइटिंग की समूचित व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिला में इस परीक्षा के लिए 51 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास 500 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक उपासना, एडीसी सुशील कुमार, एसडीएम कपिल कुमार व कृष्ण कुमार, सीईओ जिप अश्वनी मलिक, जीएम रोडवेज अजय गर्ग, कार्यकारी अभियंता आरके नैन, वरुण कंसल, प्रवीण थरेजा आदि मौजूद रहे।