{"_id":"682b8d0fcd45aeb9ab0d9f03","slug":"51-accused-arrested-in-operation-attack-kaithal-news-c-18-1-knl1004-650766-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ऑपरेशन आक्रमण में 51 आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ऑपरेशन आक्रमण में 51 आरोपी काबू
Tue, 20 May 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 20 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पुलिस की टीमों ने विभिन्न स्थानों पर छाप मारकर आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि ऑपरेशन आक्रमण के तहत चले विशेष अभियान में एसपी आस्था मोदी के निर्देश पर सभी अपराध जांच शाखा एवं थाना व चौकी स्तर पर कुल 72 टीमों का गठन किया गया। इसमें 335 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न जगहों पर दबिश देकर अपराधियों पर 19 मामले दर्ज किए।
आबकारी अधिनियम के 16 मामलों में 16 आरोपी काबू किए गए। अपराधियों से 267.75 बोतल देसी, 23 बोतल हथकढी, 21 बोतल अंग्रेजी शराब, 20 बोतल बीयर व 395 लीटर लाहण बरामद किया गया। नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए सीआईए-वन पुलिस के एएसआई कमलजीत की टीम ने वर्ष 2023 दौरान काबू किए गए एक नशा तस्कर से 20 किलोग्राम चुरापोस्त मंगवाने के मामले में आरोपी मंडवाल निवासी रंजीत को काबू कर लिया गया। जुआ, सट्टा खाईवाली करने वालो पर भी कार्रवाई करते हुए पांच मामलों में छह आरोपियों को काबू किया गया। कब्जे से 9720 रुपये सट्टा राशि बरामद हुई।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अवैध असला अमुनेशन रखने वाले अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए तीन मामलों में तीन आरोपियों को काबू करके तीन अवैध पिस्तौल बरामद किए गए। तीन भगोड़े आरोपियों व चार नॉन बेलेबल वारंट वालों को भी काबू किया गया। इसके साथ साथ ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई करते हुए 180 वाहनों के चालान किए गए।