फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   503 models of various subjects on display

Kaithal News: विभिन्न विषयों के 503 मॉडलों का प्रदर्शन

Sat, 14 Feb 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 14 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
503 models of various subjects on display
कैथल। एमडीएन ग्लोबल स्कूल में ज्ञानोत्सव 2026 - ए सेलिब्रेशन ऑफ लर्निंग कार्यक्रम म ें प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के लगभग 705 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों के कुल 503 मॉडलों का प्रदर्शन किया। इन मॉडलों में कंप्यूटर साइंस, विज्ञान, अंग्रेजी, गणित, हिंदी, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, पंजाबी, वाणिज्य, कला एवं शिल्प तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे आधुनिक विषयों को समाहित किया गया था। प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए और उसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

इससे कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुई। इस मौके पर राष्ट्रध्वज भी फहराया गया। पूर्व प्राथमिक विंग के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा, एकता, विविधता और नैतिक मूल्यों का चित्रण प्रस्तुत कर समारोह में चार चांद लगा दिए। अतिथियों, अभिभावकों एवं आगंतुकों का विद्यार्थियों ने तिलक लगाकर, बैज पहनाकर तथा मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत कर अभिनंदन किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed