फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   50,000 rupees withdrawn from account by changing debit card

Kaithal News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 50 हजार रुपये

Mon, 13 Oct 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 13 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
50,000 rupees withdrawn from account by changing debit card

विज्ञापन
राजौंद। एटीएम से रुपये निकालने गई एक युवती के साथ अज्ञात व्यक्ति ने मदद के बहाने ठगी कर ली। आरोपी ने उसका डेबिट कार्ड बदल दिया और बाद में उसके खाते से दो बार में 50 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर राजौंद थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव रोहेड़ा निवासी सुरेश ने बताया कि उसका खाता एचडीएफसी बैंक की स्थानीय शाखा में है। 2 अक्तूबर को उसकी बेटी उसका डेबिट कार्ड लेकर एटीएम से रुपये निकालने गई थी। वहां एक व्यक्ति मौजूद था, जो खुद को रुपये निकालने वाला ग्राहक बता रहा था।


जब उसकी बेटी रुपये निकालने लगी, तो आरोपी ने सहायता करने के बहाने उसका डेबिट कार्ड बदल लिया। उसी दौरान जब बेटी ने एटीएम में पिन डाला, तो आरोपी ने उसे देख लिया। कार्ड बदले जाने की वजह से रुपये नहीं निकल सके, लेकिन बाद में आरोपी ने उसके खाते से दो बार में कुल 50 हजार रुपये निकाल लिए। इनमें से 25 हजार रुपये 2 अक्तूबर को राजौंद से और बाकी 25 हजार रुपये किसी अन्य स्थान से निकाले गए। राजौंद थाना के जांच अधिकारी एसआई सुनील ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed