{"_id":"68d302d50055e00ef009da82","slug":"500-quintals-of-paddy-purchased-at-minimum-support-price-in-dhand-mandi-kaithal-news-c-18-1-knl1004-745443-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ढांड मंडी में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 500 क्विंटल धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ढांड मंडी में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 500 क्विंटल धान की खरीद
Wed, 24 Sep 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
ढांड। हैफेड खरीद एजेंसी ने अनाज मंडी ढांड से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर पीआर धान की खरीद की है। हैफेड के कर्मचारी कमल ने बताया कि लगभग 500 क्विंटल पीआर धान की खरीद मंगलवार को की गई।
उन्होंने बताया कि अधिकांश ढेरियों में 17 प्रतिशत से अधिक नमी पाई गई, जिस कारण उन्हें खरीदा नहीं जा सका। सरकारी निर्देशों के अनुसार एमएसपी पर खरीदे जाने वाले धान में नमी 17 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी धान को साफ-सुथरा और अच्छी तरह सुखाकर मंडी में लाएं, ताकि खरीद प्रक्रिया में कोई दिक्कत न आए।
मार्केट कमेटी सचिव देवेंद्र ने कहा कि मंडी में धान लेकर आने वाले किसानों को गेट पर गेट पास कटवाना अनिवार्य है और आढ़ती को इसे अपने एच-वन रजिस्टर में दर्ज करना होगा। बिना गेट पास की ढेरियों की बोली नहीं करवाई जाएगी और संबंधित फर्म के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एआर नसीब सिंह, रवि शर्मा, बलबीर शर्मा, मास्टर ईश्वर शर्मा और कर्मबीर भी मौजूद रहे। संवाद