फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   5 accused of robbery arrested in rice mill cheeka

ले 5 आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
5 accused of robbery arrested in rice mill cheeka
आठ महीने पहले चीका में एक राइसमिल में लूटपाट करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटपाट का सामान भी बरामद कर लिया है। सभी को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

चीका निवासी सौरव ने पुलिस को शिकायत दी थी कि गत 5 सितंबर 2019 की सुबह अपने पटियाला रोड चीका स्थित राइस मिल में मुनीम का खाना लेकर गया था। जहां एक गाड़ी में आए 5 अज्ञात व्यक्तियों में से 3 युवकों द्वारा उन पर पिस्तौल तान दी गई तथा मारपीट करते हुए उसके गले से सोने की चैन, हाथ की अंगुठी तथा 2500 रुपये तथा मुनीम से 500 रुपये नकदी लूट ली। वे उन्हें शौचालय में बंधक बनाकर उनकी क्रेटा गाड़ी भी लूट ले गए थे।
विज्ञापन

इस मामले में सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार की अगुवाई में सबइंस्पेक्टर सुरेश कुमार की टीम द्वारा सोमवार को आरोपी कृष्ण कुमार निवासी दादुपर जिला करनाल, संदीप कुमार निवासी रामपुर यूपी, सन्नी कुमार व राजन दोनों निवासी लाडवा जिला कुरुक्षेत्र तथा बंटी निवासी भीलवाड़ा राजस्थान को नियमानुसार कार्रवाई तहत गिरफतार कर लिया गया, जिनका माननीय न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाया गया था। सभी आरोपियों का न्यायालय से 28 अप्रैल तक 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया, जिसके दौरान आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोना चैन, सोना अंगूठी तथा 2500 रुपये नकदी बरामद कर ली गई। जबकि लूटी गई कार पहले ही पुलिस द्वारा बरामद करने के अतिरिक्त वारदात में प्रयुक्त हथियार व गाड़ी भी जब्त की जा चुकी है। पांचों आरोपी बुधवार को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed