फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   48 officers and employees found absent during inspection, notice issued

Kaithal News: निरीक्षण में 48 अधिकारी, कर्मचारी मिले गैर हाजिर, नोटिस जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
48 officers and employees found absent during inspection, notice issued
- एडीसी एवं जिला नगर आयुक्त ने किया नगर परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। एडीसी एवं जिला नगर आयुक्त दीपक बाबूलाल करवा ने शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे नगर परिषद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 48 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिनके खिलाफ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। हालांकि निरीक्षण के दौरान कार्यकारी अभियंता, सचिव व पालिका अभियंता मौजूद पाए गए।
हाल ही में नगर परिषद का चार्ज मिला है। शुक्रवार को सुबह ही वे नगर परिषद में पहुंच गए और सभी शाखाओं का एक एक करके निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने कार्यालय परिसर में साफ सफाई, हाजिरी रजिस्टर सहित रिकॉर्ड आदि भी चेक किए और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निरीक्षण में करीब 48 अधिकारी व कर्मचारी गैर हाजिर मिले। जोकि उन द्वारा की गई एक गंभीर लापरवाही है। सभी संबंधित अधिकारियों / कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि इस बारे अपना स्पष्टीकरण जिला नगर आयुक्त कार्यालय में भिजवाएं अन्यथा उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइलें न रखें लंबित : एडीसी


एडीसी ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में समय पर पहुंच कर आमजन के कार्य करना अधिकारियों व कर्मचारियों का कर्तव्य है। सभी अधिकारी व कर्मचारी समय पर अपने कार्यालय पहुंचे और आमजन की सुनवाई करें और फाइलों का लंबित न रखें। इस मामले में यदि कोताही पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी अधिकारियों/कर्मचारियों अनुशासन में, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा व सत्यनिष्ठा से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते हुए सुशासन की दिशा में काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed