फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   48 complaints received in the camp, 19 resolved

Kaithal News: शिविर में आईं 48 शिकायतें, 19 का निपटारा

Thu, 11 Jul 2024 06:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 11 Jul 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
48 complaints received in the camp, 19 resolved
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय में बुधवार को आयोजित समाधान शिविर में 48 शिकायतें दर्ज हुईं। इसमें से 19 का मौके पर ही निवारण किया। अन्य शिकायतों का निर्धारित समय अवधि में समाधान करने के निर्देश दिए ताकि नागरिकों को ज्यादा परेशान ना होने पड़े।

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार के आदेशों पर जिला प्रशासन की ओर से लगाए जा रहे समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं का समाधान करने में कारगर साबित हो रहे हैं। आम नागरिक 11 जून से शुरू हुए इन शिविरों लगातार लाभ उठा रहे हैं और परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, पेंशन व पुलिस विभाग आदि से संबंधित समस्याओं का समाधान पा रहे हैं। बुधवार को डीसी प्रशांत पंवार व एसपी उपासना सहित अन्य अधिकारियों ने शिविर में आए लोगों की शिकायतें सुनी।
विज्ञापन


डीसी प्रशांत पंवार ने कहा कि समाधान शिविर के प्रति नागरिकों का रुझान काफी बढ़ रहा है। हर रोज नागरिक शिकायतें लेकर समाधान शिविर में पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के प्रति गंभीर है और उनका समाधान प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। शिविर में पहुंची कैथल निवासी गुरजीत कौर ने बताया कि वह शिविर में अपना बीपीएल कार्ड बनवाने आई थी, जहां संबंधित अधिकारियों ने मामले में तुरंत संज्ञान लिया और मेरा बीपीएल कार्ड बनाया। अगले महीने मुझे राशन मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार कैथल निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसके परिवार पहचान पत्र में उसे व उसकी पत्नी को सरकारी नौकरी पर दर्शाया गया था, लेकिन वास्तव में परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी पर नहीं है। आज वह समाधान शिविर में आया था, जहां अधिकारियों ने अच्छे से सुनवाई की और पीपीपी आईडी को दुरुस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed