{"_id":"66cfb93fb8397501a904ada4","slug":"46-children-of-rksd-selected-kaithal-news-c-18-1-knl1004-462840-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आरकेएसडी के 46 बच्चों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आरकेएसडी के 46 बच्चों का हुआ चयन
Thu, 29 Aug 2024 05:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी पब्लिक स्कूल के 46 बच्चों का चयन राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के लिए हुआ है। इसको लेकर स्कूल में खुशी की लहर है।
स्कूल प्रधानाचार्या प्रीति शर्मा ने बताया कि यह विद्यार्थी आगामी एक सितंबर को होने वाली राज्य स्तरीय टुर्नामेंट में होने वाले जूडो, बॉक्सिंग, स्वीमिंग, शूटिंग, क्रिकेट, बेडमिंटन आदि विभिन्न खेलों में भाग लेंगे।
गौरतलब है कि 17-18 अगस्त को आरकेएसडी कॉलेज स्टेडियम में विभिन्न खेलों के लिए ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें विजय प्राप्त कर स्कूल के बच्चों ने 23-25 अगस्त तक हुई खेलों में भाग लिया। विभिन्न खेलों में भाग जीत दर्ज करके राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में अपनी जगह बनाई। स्कूल प्रबंधक समिति अध्यक्ष अश्विनी शोरेवाला व प्रधान सरल शांत मंगल ने उत्साह वर्धन किया।