फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मुख्यमंत्री ने साधा कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना

मुख्यमंत्री ने साधा कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना

Tue, 02 Apr 2019 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने साधा कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना
देश में मोदी चौकीदार, प्रदेश का मैं, कहीं भी नहीं होने देंगे गलत : सीएम
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सीवन के दशहरा मैदान में भाजपा द्वारा आयोजित जिलास्तरीय चुनावी रैली को किया संबोधित
- मुख्यमंत्री ने साधा कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना, बोले- 23 मई कांग्रेस गई, भाजपा की होगी बहुमत की सरकार
फोटो संख्या-16 से 20
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी की योजनाओं के जवाब में एक ऐसी योजना लाई जा रही है, जिसका कुछ अता पता नहीं। कभी 6000, कभी 12000, कभी सालाना 72000 तो कभी 72 हजार करोड़ की बात की जा रही है। जब किसी में सामान्य बुद्धि नहीं होगी तो वह झूठ ही बोलता है। इस परिवार की चौथी पीढ़ी गरीबी हटाओ के नारे पर झूठ बोल रही है। 70 साल पहले पूर्व पीएम जवाहर लाल, फिर इंदिरा गांधी, फिर राजीव गांधी और अब चौथी पीढ़ी द्वारा गरीबी हटाने की बात की जा रही है। जबकि पीएम नरेंद्र मोदी ने गरीबी उन्मूलन के लिए 52 योजनाएं लागू की हैं।
मुख्यमंत्री सोमवार को सीवन के दशहरा मैदान में भाजपा द्वारा आयोजित जिलास्तरीय चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। खराब तबीयत के बावजूद सीएम ने 31 मिनट तक भाषण दिया। उन्होंने अपने भाषण में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए लोगों से अपील की कि आने वाले चुनाव में भाजपा को वोट दें। मुख्यमंत्री पीएम आवास योजना, फसल बीमा योजना, किसानों के खाते में 6 हजार रुपये देने, खेतिहर मजदूरों को 6 हजार रुपये देने, सभी परिवारों के लिए पहचान पत्र बनाने, पारदर्शिता के साथ नौकरी देने, देश की सुरक्षा नीति, सेटेलाइट को हवा में मार गिराने, पीएम के प्रयासों से भारत के महाशक्ति बनने जैसी केंद्र व प्रदेश में बेरोजगारों को 100 घंटे रोजगार देने, बेरोजगारी भत्ता, मुद्रा योजना में ऋण देने, उज्जवला योजना, सभी श्मशान व कब्रिस्तान का विकास करने, खेतों के कच्चे रास्तों को पक्का करने, 3500 गांवों में 24 घंटे बिजली देने जैसी योजनाएं गिनवाईं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने हर 5 साल में जनादेश उत्सव में बढ़चढ़ कर मतदान की अपील करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश महाशक्ति बना है। यही कारण है कि सभी देश के मुखिया पीएम मोदी से दोस्ती करना चाहते हैं। पीएम दिन-रात देश के गरीबों के लिए सोचते हैं। सीएम ने अपनी सरकार की पीठ थपथपाते हुए कहा कि कांग्रेसी नेता कहते थे उन्होंने इतनी नौकरियां दे दी, जबकि वे कहते हैं कि हम नौकरी नहीं देते, बल्कि बच्चों ने योग्यता के बल पर नौकरी ली हैं। बच्चे नेताओं के चक्कर न काट कर पढ़ाई कर रहे हैं। कोचिंग सेंटर जो बंद होने के कगार पर थे, उनमें भीड़ उमड़ी हुई है। पीएम मोदी की अगुवाई में देश सुरक्षित हाथों में है और उन्होंने पुलवामा हमले के बाद सेना को खुली छूट दे दी थी। जो आज तक किसी ने नहीं किया। सीएम ने कहा कि वे प्रदेश की ढाई करोड़ जनता को अपना परिवार मान कर सेवा कर रहे हैं। इनेलो नेताओं पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि एक चौधरी कहते हैं कि बिजली बिल न भरो। जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। हमने संस्कृति बदली है। लोग बिजली बिल भर कर पूरी बिजली पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के चौकीदार मोदी ने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को बिगड़ने नहीं देंगे, प्रदेश में वे भी चौकीदार की तरह से गलत काम होने से रोक रहे हैं। अच्छे काम में बाधा नहीं आएगी। हर परिवार कैसे खुश हो, इसके लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने चुनाव में भाजपा को वोट की अपील की और फिर मोदी को पीएम बनाने में आहुति डालने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 23 मई, कांग्रेस गई, अबकी बार 400 पार के साथ भाजपा सरकार बनाने जा रही है। जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने सीएम को विकास पुरुष बताते हुए कैथल के विकास के लिए आभार जताया। रैली को विधायक कुलवंत बाजीगर, डॉ. पवन सैनी, प्रो. दिनेश कौशिक ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक घनश्याम दास, भाजपा नेता नरेश ढांडे, कैलाश भगत, जिप अध्यक्ष सुखविंद्र कौर, चेयरमैन कर्ण सिंह रानौलिया, बूटा सिंह, लीला राम, चेयरमैन राजपाल तंवर सहित भारी संख्या में जन प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed